{"_id":"66970c13070a0335820b90c7","slug":"woman-commits-suicide-by-hanging-creates-chaos-in-family-lalitpur-news-c-131-1-sjhs1010-117775-2024-07-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: महिला ने फंदा लगाकर दी जान, परिवार में मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: महिला ने फंदा लगाकर दी जान, परिवार में मचा कोहराम
विज्ञापन
तालबेहट। मंगलवार को सुबह कोतवाली अंतर्गत ग्राम बनगुवां कलां में महिला ने फंदा लगाकर जान दे दी। इससे परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को परीक्षण के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया। इस मामले को लेकर परिजनों ने सीएचसी में एक युवक पर आरोप लगाकर कार्रवाई की मांग करते हुए हंगामा किया।
जानकारी के अनुसार ग्राम बनगुवा कलां निवासी रूबी (26) पुत्री तुलाराम की शादी नगर के दीपक के साथ हुई थी। कुछ दिन पहले रूबी ने अपने घर आकर दो दिन पहले हुई भाई की शादी में भाग लिया। मंगलवार को सुबह वह मायके में कमरे के अंदर गले में फंदा डालकर कुंदे से लटक गई। जानकारी पर परिजन तत्काल उसे सीएचसी लाए जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी पर सुसराल पक्ष के लोग सीएचसी पहुंचे। ससुराली और मायके पक्ष के लोगों ने एक युवक पर उसे परेशान करने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग कर हंगामा किया। जानकारी पर प्रभारी निरीक्षक अनुराग अवस्थी पुलिस बल के साथ सीएचसी पहुंचे और परिजनों को समझा कर शांत किया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। चाचा सुरेश ने बताया कि रूबी को नगर तालबेहट का एक युवक काफी समय से परेशान कर रहा था, जिसकी मोबाइल में रिकार्डिंग भी हैं। उसी के चलते उसकी भतीजी ने इतना बड़ा कदम उठाया है। उन्होंने बताया कि मृतका का एक पांच वर्षीय पुत्र है। देर रात उसका सुसराल पक्ष के लोगों ने तालबेहट में अंतिम संस्कार कर दिया। प्रभारी निरीक्षक अनुराग अवस्थी का कहना है कि अभी इस संबंध में कोई तहरीर नहीं मिली है, घटना की जांच की जा रही है। जांच के बाद जाे सही होगा उसके अनुसार कार्रवाई की जाएगी।
मां के शव को देखकर मासूम हो गया बेसुध
सीएचसी में अपनी मां के चादर में लिपटे शव को देखकर मासूम बेटा बेसुध हो गया। बाद में उसे नाना और मामा ने दुलारा तब वह कुछ संभला। इसके बाद उसे वहां से हटा दिया गया। मासूम की यह वेदना देखकर सीएचसी में अपना उपचार कराने आए मरीज और उनके तीमारदारों की आंखें नम हो गईं।