{"_id":"67f57c420bf569dd090629ba","slug":"woman-accuses-constable-of-blackmailing-her-lalitpur-news-c-131-1-sjhs1012-133007-2025-04-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: महिला ने सिपाही पर लगाया ब्लैकमेल करने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: महिला ने सिपाही पर लगाया ब्लैकमेल करने का आरोप
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। कोतवाली सदर में तैनात सिपाही पर महिला ने शारीरिक संबंध बनाने और बात न मानने पर झूठे मुकदमों में फंसाने की धमकी देने का आरोप लगाया है। वहीं, रुपये न देने पर एक रात उसके साथ गुजारने की बात कहने का आरोप लगाया है। इससे जुड़ी एक ऑडियो क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। पीड़ित महिला ने एसपी को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है।
महिला ने बताया कि गांव में उसकी परचून की दुकान है। यहां अक्सर कोतवाली सदर में तैनात एक सिपाही आता है और गुटखा, सिगरेट आदि खरीदता था। 6-7 माह पूर्व उक्त सिपाही ने उसका मोबाइल लेकर एक रिकार्डिंग अपने मोबाइल पर डाल ली। इसके बाद उसे प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। आरोप है कि सिपाही उससे बात करने और शारीरिक संबंध बनाने का दबाव डाल रहा है। इसके लिए तैयार न होने पर उसे झूठे मुकदमों में फंसाने की धमकी दे रहा है। महिला ने यह भी बताया कि सिपाही ने उसे धमकी दी कि वह जिस व्यक्ति से बात करती है, उसे भी पकड़कर जेल में डाल देगा।
सिपाही की बातों को सुनकर वह घबरा गई। पांच अप्रैल को सिपाही ने उससे 50 हजार रुपये भी ले लिया। इसके पूर्व भी सिपाही उससे फोन पे के माध्यम से 25 हजार रुपया ले चुका है। अब 2 लाख रुपये और मांग रहा है। कह रहा है कि रुपये नहीं दी तो उसके साथ एक रात गुजारनी पडे़गी। सिपाही उसे फोन कर धमकियां दे रहा है। महिला ने शिकायती पत्र के साथ सिपाही से बातचीत का ऑडियो, ऑनलाइन रुपये भेजने का स्क्रीन शॉट भी प्रस्तुत किया।
विज्ञापन
इस शिकायत के बाद शाम तक सिपाही और महिला के बीच राजीनामा भी हो गया। महिला ने किसी के बहकावे में आकर शिकायत करने की बात कही। लेकिन, यह मामला पुलिस विभाग में चर्चा का विषय बना हुआ है।
पुलिस अधीक्षक मोहम्मद मुश्ताक ने बताया कि मामले की जांच कराई जाएगी। जो भी तथ्य निकल कर सामने आएंगे, उसके अनुसार कार्रवाई की जाएगी।
महिला से मारपीट पर केस दर्ज
ललितपुर। थाना बानपुर अंतर्गत बड़ोखरा की जयदेवी ने पुलिस को तहरीर दी। बताया कि 6 अप्रैल की दोपहर वह गांव में थी। इसी दौरान गांव का लक्ष्मन आया और गाली गलौज करने लगा। विरोध किया तो आरोपी ने उससे मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। संवाद