{"_id":"61e31eb0539a38770f2ed8c4","slug":"without-vaccination-sutdent-returned-lalitpur-news-jhs213186894","type":"story","status":"publish","title_hn":"डेढ़ बजे तक नहीं पहुंच रही वैक्सीन, कैसे संक्रमण से बचें किशोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डेढ़ बजे तक नहीं पहुंच रही वैक्सीन, कैसे संक्रमण से बचें किशोरी
विज्ञापन
वैक्सीन को भटकती किशोरी
- फोटो : LALITPUR
तालबेहट/ललितपुर। संक्रमण के बढ़ते प्रकोप से बचने के लिए किशोर-किशोरी टीकाकरण के लिए सेंटरों पर पहुंच रहे हैं। लेकिन, जिम्मेदारों की उदासीनता के चलते समय से वैक्सीन नहीं पहुंच रही है। रविवार को राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में दोपहर एक बजे तक वैक्सीन नहीं पहुंचने से किशोरियां मायूस होकर लौट गईं। डेढ़ बजे आई वैक्सीन से मात्र दस किशोरियों को ही वैक्सीन लग सकी।
कोरोना वायरस की रोकथाम के लिए तमाम प्रयास किए जा रहे हैं। इनमें रात्रि कालीन कर्फ्यू, त्योहारों पर मेला, बिना मास्क के बाजार में सामान आदि पर प्रतिबंध लगाए गए हैं। इसके अलावा कार्यक्रम और चुनाव में जुटने वाली भीड़ को रोकने वर्चुअल सभाओं की अनुमति दी गई है। साथ ही अधिक से अधिक लोगों को वैक्सीनेशन किए जाने पर जोर दिया जा रहा है लेकिन जिनके कंधों पर वैक्सीनेेशन का भार है, वह उदासीन बने हैं। शनिवार को कस्बा के राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में सुबह से किशोरियां उत्साह के साथ वैक्सीन लगवाने पहुंच गईं। जहां पर वैक्सीन लगने के लिए बैठी रहीं। देखते ही देखते काफी भीड़ जुट गई। किशोरियां आधार कार्ड लेकर इधर-उधर भटकती रहीं। दोपहर एक बजे तक वैक्सीन नहीं लगने पर जानकारी की तो मौजूद स्वास्थ्य कर्मियों ने बताया कि वैक्सीन नहीं आई है। इसके बाद किशोरियां मायूस होकर वापस हो गई। कॉलेज की प्रधानाचार्य अंजना वर्मा ने बताया कि दोपहर डेढ़ बजे वैक्सीन आई। देरी से वैक्सीन आने के चलते किशोरियां वापस हो गई। मात्र दस किशोरियों को ही टीकाकरण किया जा सका।
राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में वैक्सीन देरी से पहुंचने की जानकारी हुई है। इसकी जांच करेंगे। सभी कर्मचारियों को समय से वैक्सीन सेंटरों पर भेजी जाएगी। - अजय भाले, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी