फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   winter crisis, blanckets not distributed by palika

कड़ाके की ठंड में कंबल वितरित नहीं कर पाई नपा

Wed, 06 Jan 2021 01:26 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 06 Jan 2021 01:26 AM IST
विज्ञापन
winter crisis, blanckets not distributed by palika
winters.jpg - फोटो : winters.jpg
ललितपुर। नगर पालिका परिषद कड़ाके की ठंड में निर्धन एवं जरूरतमंदों की मददगार नहीं बन पाई है। कंबल के अभाव में जरूरतमंदों को ठंड में ठिठुरना पड़ रहा है। कंबल वितरण में हुई देरी की जिम्मेदारी लेने के लिए कोई तैयार नहीं है। स्थिति यह है कि पालिका अब तक कंबल खरीदने का टेंडर तक नहीं कर पाई है। ऐसे में कड़ाके की ठंड से जूझ रहे गरीबों को कंबल कब मिलेंगे यह कोई नहीं बता पा रहा है।
विज्ञापन

सर्दी का मौसम आने के पहले शासन की ओर से गाइडलाइन आ गई थी कि जरूरतमंदों को ठंड से बचाने के लिए अलाव, रैन बसेरा शुरू कराएं और कंबल वितरित करें। लेकिन, नगर पालिका परिषद इस मामले में पिछड़ गई है। पालिका अभी तक कंबल खरीदने का टेंडर नहीं करा पाई है। इस कारण जरूरतमंदों को निशुल्क कंबल उपलब्ध नहीं हो पा रहे हैं। बीते दिनों हुई नगर पालिका परिषद की बोर्ड बैठक में चार हजार कंबल वितरण का प्रस्ताव पास किया गया था। कई जरूरतमंद कंबल पाने के लिए नगर पालिका कार्यालय से लेकर सभासद के घर पहुंच रहे हैं, जहां उन्हें मायूसी हाथ लग रही है। कंबल जेम पोर्टल के जरिए खरीदे जाएंगे।
विज्ञापन

----
इस समय ठंड चरम पर है, जिससे जरूरतमंदों को कंबल की आवश्यकता है। लेकिन, खरीद की प्रक्रिया पूरी नहीं होने से देरी हो रही है, जबकि नगर पालिका बोर्ड ने बहुत पहले ही इसका प्रस्ताव पारित कर दिया था। रामबाबू यादव, सभासद वार्ड नंबर 3
विज्ञापन
विज्ञापन

-----
हर साल की तरह इस बार भी कंबल वितरण लेट हो गया है। इसका वितरण दो महीने पहले किया जाना चाहिए था, लेकिन नगर पालिका ऐसा कर नहीं सकी है। जरूरतमंद प्रतिदिन घर पर कंबल वितरण की जानकारी लेने आ रहे हैं। रामवती रजक, सभासद वार्ड नंबर 1
----
जब नगर पालिका परिषद को कंबल उपलब्ध हो जाएंगे, उसके पश्चात ही इनका वितरण शुरू होगा। कोरोना की वजह से इसमें देरी हो रही है। जबकि ठंड इस वक्त कड़ाके की पड़ रही है, कंबल की जरूरत दिख रही है। मुकेश रजक, वार्ड नंबर 2

-----
ऐसा बताया जा रहा है कि आजकल में जेम पोर्टल पर कंबल का टेंडर अपलोड हो जाएगा। इसके बाद जल्द से जल्द कंबल वितरित किए जाएंगे। मकर संक्रांति के आसपास कंबल वितरित होने की उम्मीद है। अनुराग जैन शैलू, सभासद वार्ड नंबर 26
---
शासन की गाइडलाइन व खरीद के मानक प्राप्त हो चुके हैं। कंबल की खरीद जेम पोर्टल पर की जानी है। एक-दो दिन में प्रक्रिया आरंभ हो जाएगी।
रजनी साहू, अध्यक्ष, नगर पालिका परिषद
----
रैन बसेरा व अलाव का पहले ही इंतजाम किया जा चुका है। कंबलों की खरीद की जानी है, जिसके लिए प्रक्रिया आरंभ की जा रही है।
निहाल चंद्र, अधिशासी अधिकारी, नगर पालिका परिषद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed