{"_id":"5e6fd7fb8ebc3ea82a1bf162","slug":"wife-beaten-lalitpur-news-jhs1625963172","type":"story","status":"publish","title_hn":"पत्नी को बीच बाजार में पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पत्नी को बीच बाजार में पीटा
विज्ञापन
ललितपुर। थाना कोतवाली क्षेत्र में एक महिला को सरेराह परेशान कर पीटने के दो मामले सामने आए हैं। इसमें राजघाट चौकी के ग्राम रानीपुरा में एक शिक्षिका के साथ युवक ने अपमानजनक भाषा का उपयोग करते हुए मारपीट कर दी। दूसरे मामले में शहर के कंपनी बाग के पास पति ने बीच सड़क पर पत्नी की पिटाई कर दी। महिलाओं ने कोतवाली पुलिस से आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
राजघाट पुलिस चौकी के ग्राम रानीपुरा में एक संस्था की ओर से महिलाओं को शिक्षित करने वाली अध्यापिका जब घर लौट रहीं थीं तो एक युवक ने रास्ता रोक लिया और परेशान करने लगा। इस पर महिला ने गांव में ही एक दुकान पर मदद की गुहार लगाई। दुकान पर एक महिला ने उसे सुरक्षा के लिहाज से अंदर बुला लिया, जहां शिक्षिका फोन करने के लिए जैसे ही दुकान से बाहर गई तो उक्त युवक ने उसको पीटना शुरू कर दिया और उसके दुपट्टा से गला दबाने का प्रयास करने लगा, इस पर ग्रामीणों ने किसी प्रकार शिक्षिका की जान बचाई। जानकारी मिलने पर चौकी पुलिस मौके पर पहुंच गई और आरोपी को पकड़ कर कोतवाली ले आई। महिला शिक्षिका ने कोतवाली पुलिस से आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
इसी प्रकार एक अन्य मामले में शहर के कंपनी बाग के नजदीक सुपरमार्केट के पास सड़क पर नशे में एक व्यक्ति ने अपनी ही पत्नी को पीटना शुरू कर दिया। जब महिला ने विरोध किया तो आसपास के लोग भी वहां इकट्ठे हो गए। इसके बाद उक्त व्यक्ति दूर से ही महिला पर पत्थर फेंकने लगा। किसी प्रकार लोगों ने उक्त व्यक्ति को वहां से भगाया। महिला रोते हुए कोतवाली पहुुंची। पुलिस मामले की जांच कर रही है।