फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   When the water of the dam smelled, the teenager was searched by putting a fork

Lalitpur News: बांध के पानी से बदबू आने पर कांटा डालकर कराई किशोरी की तलाश

Wed, 14 Dec 2022 10:37 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 14 Dec 2022 10:37 PM IST
विज्ञापन
When the water of the dam smelled, the teenager was searched by putting a fork
तालबेहट। एक सप्ताह पूर्व कोचिंग पढ़ने घर से गई किशोरी की खोज में जुटी बबीना पुलिस को अब तक कोई सफलता नहीं मिली है। बुधवार को माताटीला बांध के पानी में एक स्थान से बदबू आने के बाद पुलिस ने कांटा एवं कटीले तारों को डालकर तलाश कराई, लेकिन कुछ नहीं मिला।
विज्ञापन

झांसी अंतर्गत बबीना से एक किशोरी और किशोर गायब हो गए थे। किशोरी के पिता की शिकायत पर बबीना थाने में किशोर के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज हो गया था। तालबेहट अंतर्गत माताटीला बांध के निकासी गेट के समीप एक बाइक एवं चप्पल मिलने से दोनों के माताटीला बांध में कूदने की संभावना जताई गई।
विज्ञापन

घटना के तीन दिन बाद 10 दिसंबर को माताटीला बांध के गेट नंबर आठ के पास किशोर का शव पानी में उतराता मिला। किशोरी की तलाश में बबीना पुलिस लगातार माताटीला बांध के पानी में ब्लीचिंग पाउडर डाल कर एवं ड्रोन कैमरों की मदद से तलाश करवा रही है। सफलता न मिलने बाद पुलिस ने एनडीआरएफ एवं स्पेशल सर्च टीम को बुलाने के लिए उच्चाधिकारियों से संपर्क किया है। थानाध्यक्ष बबीना वेद प्रकाश पांड़ेय ने बताया कि बुधवार को माताटीला बांध में एक स्थान से बदबू आने की सूचना के बाद तीन गोताखोरों की मदद से पानी में कांटा एवं कटीलें तारों को डाल कर खोज कराई गई। लेकिन कोई सफलता नहीं मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed