Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Bai Sa Rani Lakshmibai was the embodiment of communal harmony.

Lalitpur News: सांप्रदायिक सद्भाव की प्रतिमूर्ति थी बाई सा रानी लक्ष्मीबाई

Thu, 19 Nov 2026 01:29 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 19 Nov 2026 01:29 AM IST
विज्ञापन
Bai Sa Rani Lakshmibai was the embodiment of communal harmony.
ललितपुर। महान कवयित्री सुभद्रा चौहान की पंक्तियां ‘चमक उठी सन् 57 में वह तलवार पुरानी थी, बुंदेले हरबोलों के मुंह हमने सुनी कहानी थी। खूब लड़ी मर्दानी वह तो झांसी वाली रानी थी”। रानी लक्ष्मीबाई के अद्भुत शौर्य और साहस की याद दिलाती हैं। रानी लक्ष्मीबाई सन् 1857 के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम की एक प्रमुख योद्धा थीं। वह वीरता, देशभक्ति और सम्मान का प्रतीक हैं। उन्होंने 18वीं शताब्दी में महिला सशक्तीकरण की एक नई परिभाषा गढ़ी थी। अपनी विद्युत रूपी तलवार से उन्होंने युद्ध क्षेत्र में हजारों अंग्रेज सैनिकों को मौत के घाट उतारा। संपूर्ण विश्व में झांसी का नाम वीरांगना लक्ष्मीबाई के नाम से ही जाना जाता है। हाल ही में, उनके जन्मोत्सव पर नगर के स्याद्वाद बाल संस्कार जूनियर हाईस्कूल सिविल लाइन में एक परिचर्चा आयोजित हुई। इस परिचर्चा में शामिल वीरांगनाओं ने लक्ष्मीबाई को अदम्य शौर्य व साहस की मूर्ति बताया।
विज्ञापन

00000000000000000
फोटो-82
वीरांगना महारानी लक्ष्मीबाई के नाम के साथ भारतवर्ष के शूरवीरों तथा देशभक्तों की परंपरा का एक इतिहास जुडा हुआ है।बाई सा इस इतिहास की वह नक्षत्र हैं जो युगों-युगों तक देशभक्त स्वतंत्रता के दीवानों का मार्गदर्शन करती रहेंगी।-चित्रांगना ठाकुर, शिक्षिका
विज्ञापन

00000000000
फोटो-83
1857 के संग्राम का प्रमुख केंद्र झांसी था। यहां से आजादी की चिंगारियां प्रज्वलित हुई। रानी लक्ष्मीबाई ने सुरक्षा के लिए स्वयंसेवी सेना बनाई। इसमें महिलाओं को भर्ती कर युद्ध प्रशिक्षण दिया गया। उनकी हमशक्ल झलकारीबाई को सेना में प्रमुख स्थान मिला।-पलक जैन
विज्ञापन
विज्ञापन

000000000000000
फोटो-84
भारतीय संस्कृति में देवताओं और देवियों दोनों की वंदना की गई है। ईश्वर ने धर्म स्थापना और दुष्टों के विनाश हेतु मनुष्य रूप लिया। देवी परमेश्वरी ने भी नारी रूप धारण कर दुष्टों का संहार किया। झांसी की रानी लक्ष्मीबाई का नाम भारतीय इतिहास में स्वर्णिम पन्नों में दर्ज रहेगा।-रुपाली दुबे,शिक्षिका
000000000000000
फोटो-85
रानी लक्ष्मीबाई प्रथम स्वतंत्रता संग्राम के ऐतिहासिक पन्नों में दैदीप्यमान क्रांति शिखा के रूप में प्रतिष्ठित है। यदि वे चाहती तो स्वयं और आने वाली पीढ़ियों को सभी प्रकार की भौतिक सुख सुविधाएं उपलब्ध कर सकती थी। किंतु उन्हें गुलामी की शान ओ शौकत की अपेक्षा स्वाधीनता की रक्षा के लिए योजना अधिक सुखदाई लगी।-यशोदा,अनुदेशक
0000000000000
फोटो-86
वीरांगना लक्ष्मीबाई महिलाओं के सशक्तीकरण का आदर्श हैं। देश के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम की दीपशिखा लक्ष्मीबाई के अप्रतिम शौर्य से अंग्रेज भी चकित थे। उनकी वीरता के किस्से किंवदंती बन चुके हैं। उनका जन्मोत्सव शौर्य दिवस के रूप में मनाया जाना पूरे देश के लिए गौरव की बात है।-संध्या कुशवाहा

00000000
फोटो-87
वीरांगना रानी लक्ष्मीबाई भारत के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम 1857 की सबसे बड़ी और अमर वीरांगनाओं में से एक थीं। उनका जीवन साहस,स्वाभिमान और अदम्य देशभक्ति की मिसाल है।-मोहिनी,शिक्षिका
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed