फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   wheat sack, soil

सरकारी गेहूं की बोरियों में निकली बालू,एजेंसी की खरीद रोकी

Sat, 06 Jun 2020 11:10 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 06 Jun 2020 11:10 PM IST
विज्ञापन
wheat sack, soil
ललितपुर। गेहूं की सरकारी खरीद में बड़ा घोटाला सामने आया है। जांच के दौरान जब गेहूं के बोरों में परखी लगाकर चेेक किया गया तो उसमें गेहूं के साथ बालू मिक्स थी। ऐसी एक नहीं 50 किलोग्राम की एक हजार बोरियों में बालू मिक्स होने की संभावना जताई गई है। इस पर खरीद करने वाली एजेंसी पर गेहूं की खरीद रोक दी गई है। अब पूरे मामले की जांच होगी।
विज्ञापन

बजरा गेहूं खरीद केंद्र पर एक प्राइवेट एजेंसी गेहूं की खरीद कर रही थी। खरीद केंद्र पर पांच सौ क्विंटल गेहूं खरीदा गया और एक हजार गेहूं की बोरियां अमरपुर मंडी के बेयर हाउस में पहुंचा दी गईं। यहां से गेहूं की डिलेवरी एफसीआई के गोदाम में होनी थी। इसको लेकर एफसीआई कर्मचारी बोरियों में परखी लगाकर गेहूं की जांच कर रहे थे। अचानक बजर्रा गेहूं खरीद केंद्र से आईं बोरियों में जब उन्होंने परखी लगाई तो बोरियों में गेहूं के साथ बालू निकली। इस पर उन्होंने अन्य बोरियों को चेक किया तो लगभग सभी में गेहूं के साथ बालू निकली। इसके बाद उन्होंने गेहूं की डिलेवरी रोक दी और उच्च अधिकारियों को सूचना दी।
विज्ञापन

इस पर एफसीआई के क्वालिटी कंट्रोल मैनेजर बृजेश कुमार मौके पर पहुंचे। उन्होंने भी बोरियों में भरे गेहूं की जांच की तो बोरियो में से गेंहू के साथ बालू भी निकली। इसकी सूचना जिलाधिकारी और अन्य उच्च अधिकारियों को दी गई। इसके बाद एजेंसी पर गेंहू खरीद पर रोक लगा दी गई। साथ ही अब एफसीआई के उच्च अधिकारियों से पत्राचार किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

खरीद एजेंसी शिप्रा फार्मा प्रोड्यूसर कंपनी ने जिले में दस गेहूं खरीद केंद्र खोले थे। कुछ बोरियों के गेेहूं में बालू मिलने के बाद सभी एक हजार बोरियों को रिजेक्ट कर दिया गया है। उच्च अधिकारियों को पत्र लिखकर अवगत करा दिया गया है।
- बृजेश कुमार
क्वालिटी कंट्रोल मैनेजर, एफसीआई
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed