{"_id":"6ae4ff2410cbb3b29200d4ba","slug":"10-employees-absent-from-census-training-departmental-action-being-initiated-lalitpur-news-c-131-1-ltp1001-166013-2026-10-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: जनगणना प्रशिक्षण से 10 कर्मचारी नदारद,विभागीय कार्रवाई की तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: जनगणना प्रशिक्षण से 10 कर्मचारी नदारद,विभागीय कार्रवाई की तैयारी
Sat, 31 Oct 2026 02:03 AM IST
झांसी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर
Updated Sat, 31 Oct 2026 02:03 AM IST
विज्ञापन
ललितपुर। भारत की जनगणना-2027 के संचालन के लिए नगर पालिका परिषद में प्रगणकों और पर्यवेक्षकों का प्रशिक्षण आयोजित किया जा रहा है। 30 अक्तूबर से 2 नवंबर तक चलने वाले द्वितीय स्लॉट के पहले दिन 10 प्रशिक्षणार्थी अनुपस्थित पाए गए। नगर पालिका प्रशासन ने कर्मचारियों की इस लापरवाही को गंभीरता से
लेते हुए विभागीय कार्रवाई की तैयारी शुरू कर दी है।
इस संबंध में जिलाधिकारी सत्य प्रकाश को अवगत कराते हुए प्रशिक्षण में अनुपस्थित रहने वाले कर्मचारियों के विरुद्ध विभागीय कार्रवाई के लिए रिपोर्ट प्रेषित की गई है। जिलाधिकारी का स्पष्ट रुख है कि राष्ट्रीय महत्व के इस कार्य में किसी भी स्तर पर लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। अनुपस्थित कर्मचारियों में अभिषेक वर्मा, अरुण कुमार, दिनेश कुमार विश्वकर्मा, प्रेमचंद, श्वेता मलैया, वृंदावन लाल वर्मा, धर्मेंद्र कुमार जैन, कमलेश कुमार दीक्षित, मनीष निरंजन और संगीता जैन बताए गए हैं। प्रशिक्षण के दौरान जिला जनगणना प्रभारी प्रत्यूष यादव,जनगणना लिपिक हबीब खान,जनगणना सह लिपिक अमित पाराशर,मास्टर ट्रेनर अंकित सिंह,प्रत्यूष पचौरी,फील्ड ट्रेनर शक्ति सिंह अहिरवार, कल्याण सिंह, आदर्श रावत, सौरभ चौरसिया, अनिल कुमार विश्वकर्मा सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी भी उपस्थित रहे।
जनगणना का महत्व
जनगणना-2027 देश की एक अत्यंत महत्वपूर्ण राष्ट्रीय प्रक्रिया है। इससे प्राप्त आंकड़े भविष्य की विकास योजनाओं के निर्धारण में अहम भूमिका निभाते हैं। यह सरकारी नीतियों और जनकल्याणकारी कार्यक्रमों के लिए भी आवश्यक है। ऐसे में प्रत्येक संबंधित कर्मचारी का प्रशिक्षण में अनिवार्य रूप से उपस्थित रहना जरूरी है। अपने दायित्वों का पूरी जिम्मेदारी के साथ निर्वहन करना आवश्यक है।