Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   The remaining 215 km section of the Lalitpur-Singrauli rail project will be completed in two years.

Lalitpur News: दो वर्षों में तैयार होगा ललितपुर-सिंगरौली रेल परियोजना का शेष 215 किमी हिस्सा

Sat, 31 Oct 2026 02:02 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर Updated Sat, 31 Oct 2026 02:02 AM IST
विज्ञापन
The remaining 215 km section of the Lalitpur-Singrauli rail project will be completed in two years.
ललितपुर। 29 साल पहले मंजूर हुई ललितपुर-सिंगरौली रेल परियोजना अब अंतिम पड़ाव की ओर बढ़ रही है। 541 किलोमीटर लंबे रेल रूट में से 326 किलोमीटर पर ट्रेनें दौड़ने लगी हैं। अब शेष 215 किलोमीटर रेल लाइन को अगले दो वर्षों में तैयार करने का लक्ष्य है। इससे बुंदेलखंड और विंध्य क्षेत्र के बीच सीधा रेल संपर्क मजबूत होगा।
विज्ञापन

वर्ष 1997 में मंजूर हुई इस महत्वाकांक्षी परियोजना के तहत पहले चरण में वर्ष 2013 में ललितपुर से टीकमगढ़ तक रेल लाइन तैयार हुई थी। इसके बाद वर्ष 2016 में टीकमगढ़ से खजुराहो तक रेलखंड का काम पूरा हुआ। इन दोनों रेलखंडों पर ट्रेनों का संचालन हो रहा है। हाल ही में 24 अक्तूबर को दो और महत्वपूर्ण रेलखंडों पर ट्रेनों का संचालन शुरू हुआ। इनमें सतना-देवेंद्र नगर (53 किलोमीटर) और रीवा-चुरहट (65 किलोमीटर) रेलखंड शामिल हैं।
विज्ञापन


परियोजना की वर्तमान स्थिति
खजुराहो से पन्ना के बीच 72 किलोमीटर लंबे रेलखंड में करीब 16 किलोमीटर तक ट्रैक बिछाया जा चुका है। सतना से पन्ना जिले के सकरिया तक मार्च 2027 तक रेल लाइन बिछाने का लक्ष्य है। वहीं, देवेंद्र नगर से पन्ना के बीच 22 किलोमीटर रेलखंड का काम भी अगले वर्ष तक पूरा होने की संभावना है। खजुराहो-पन्ना-अजयगढ़ और चुरहट से सिंगरौली तक के शेष कार्य को दिसंबर 2028 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


खजुराहो-पन्ना रेलखंड का बदला गया रूट
परियोजना के शुरुआती प्रस्ताव में खजुराहो से पन्ना के बीच 49 किलोमीटर लंबी रेल लाइन बिछाई जानी थी। प्रस्तावित रूट चंद्रनगर के पास केन नदी पार करके मंडला होते हुए नेशनल हाईवे-75 के समानांतर पन्ना तक पहुंचता। हालांकि, पन्ना टाइगर रिजर्व के कारण रेलवे को इस रूट में बदलाव करना पड़ा। नए सर्वे के अनुसार, रेल लाइन चंद्रनगर और सूरजपुरा गांव के पास केन नदी पार करेगी। इसके बाद अजयगढ़ होते हुए पन्ना को जोड़ा जाएगा। नए रूट की लंबाई करीब 71 किलोमीटर हो गई है।

29 नए रेलवे स्टेशन भी बनाए गए
परियोजना के तहत अब तक कुल 29 नए रेलवे स्टेशन बनाए गए हैं। इनमें ललितपुर से खजुराहो के बीच 12 और सतना-देवेंद्र नगर व रीवा-चुरहट रेलखंडों पर 17 स्टेशन शामिल हैं। इन रेलखंडों पर ट्रेनों का संचालन शुरू होने से यात्रियों को आवागमन की सुविधा मिलने लगी है।


खजुराहो से सिंगरौली के बीच निर्माण पश्चिम मध्य रेलवे करा रहा है। ललितपुर से टीकमगढ़ तक रेल लाइन का शुभारंभ वर्ष 2013 में और टीकमगढ़ से खजुराहो रेलखंड का संचालन वर्ष 2016 में शुरू हो गया था। इन पर ट्रेनें चल रही हैं। - मनोज कुमार सिंह, पीआरओ, रेलवे झांसी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed