{"_id":"6ae4ff0e1ad06c90d5099519","slug":"burden-of-revenue-cases-increases-litigants-forced-to-make-repeated-rounds-lalitpur-news-c-131-1-ltp1030-165984-2026-10-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: राजस्व मुकदमों का बोझ बढ़ा, वादकारी लगा रहे चक्कर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: राजस्व मुकदमों का बोझ बढ़ा, वादकारी लगा रहे चक्कर
Sat, 31 Oct 2026 02:03 AM IST
झांसी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर
Updated Sat, 31 Oct 2026 02:03 AM IST
विज्ञापन
ललितपुर। तहसील मड़ावरा स्थित उपजिलाधिकारी न्यायालय में राजस्व वादों के लंबित रहने का मुद्दा अधिवक्ताओं ने उठाया। बार एसोसिएशन मड़ावरा के अधिवक्ताओं ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा और लंबित मामलों की समीक्षा व समयबद्ध निस्तारण की मांग की।
उन्होंने बताया कि एसडीएम न्यायालय में वादों का समय से निस्तारण नहीं हो रहा। इससे किसान, वादकारी और अधिवक्ता परेशान हैं, उनका समय व धन व्यर्थ हो रहा है। अधिवक्ताओं ने पहले भी प्रशासन को अवगत कराया था और न्यायालयीय कार्य से विरत रहे थे। लेकिन स्थिति में कोई अपेक्षित सुधार नहीं हुआ। उन्होंने पुराने मामलों को प्राथमिकता से निस्तारित करने की मांग की। इस दौरान बार एसोसिएशन अध्यक्ष कपिल दुबे, अमित कुमार रावत, नूर निजाम, वीरेंद्र सिंह, राहुल सुडे़ले और बृजेंद्र सिंह सेंगर सहित अन्य अधिवक्ता मौजूद थे।