फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   watter problems in villege arias

41 गांवों में टैंकरों से हो रही पानी सप्लाई

Sat, 11 May 2019 01:01 AM IST
lalitpur Published by: देवेंद्र कुमार Updated Sat, 11 May 2019 01:01 AM IST
विज्ञापन
watter problems in villege arias
water problems lalitpur - फोटो : amarujala
ललितपुर। ग्रामीण क्षेत्रों में पानी की सप्लाई के लिए तमाम योजनाएं चलाई गईं लेकिन उनका कोई खास असर नहीं हुआ। पेयजल योजना के लिए चलाई गईं 10 परियोजनाएं ठप पड़ी हैं और 11 परियोजनाओं से लोगों को थोड़ा बहुत पानी मिल रहा है। इससे विभिन्न क्षेत्रों में पेयजल संकट गहरा गया है। पानी की समस्या से निकटने के लिए 41 गांवों में टैंकरों से आपूर्ति की जा रही है। गांवों में अब लोगों को टैंकरों के आने का इंतजार रहता है।
विज्ञापन

शहर की भांति गांवों में भी पाइप लाइन के जरिये लोगों को शुद्ध पेयजल मुहैया कराया जा रहा है। इसके लिए जल निगम की 03, ग्राम पंचायत 30 व जल संस्थान की 22 योजनाएं चलाई जा रही हैं, लेकिन रखरखाव के अभाव में कई परियोजनाएं ठप पड़ीं हैं। किसी की मोटर खराब है तो किसी के बोर में पानी कम हो गया है। इससे पानी की आपूर्ति या तो कम हो रही है या फिर पूरी तरह बंद है। जल संस्थान पैसे की कमी के कारण खराब परियोजनाओं की मरम्मत नहीं करा पा रहा है। कई ग्राम पंचायतें इसे गंभीरता से नहीं ले रही हैं। जिलाधिकारी मानवेंद्र सिंह ने पेयजल की समस्या से निपटने के लिए अधिकारियों को रोज बैठक करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

जिला पंचायतराज अधिकारी श्रवण कुमार सिंह ने ग्राम पंचायत सचिवों को समस्याग्रस्त क्षेत्रों में टैंकर से पानी की सप्लाई के निर्देश दिए हैं। इस पर 41 गांवों में पानी में पानी की सप्लाई टैंकरों से की जा रही है। खराब हैंडपंपों की मरम्मत कराने के लिए भी निर्देश दिए गए हैं। विभागीय अफसरों का मानना है कि इस बार पिछले साल जैसी स्थिति नहीं है। पिछले साल इस समय 80 ग्रामों में टैंकरों से पानी की सप्लाई की जा रही थी। अभी गांवों में स्थित कुओं में पानी है।  पेयजल समस्या पर लगातार नजर रखी जा रही है। जिस गांव से टैंकर चलाने की मांग आ रही है, उसे तुरंत स्वीकृति प्रदान की जा रही है। इसके अलावा ग्रामीण क्षेत्रों में खराब हैंडपंपों का सर्वे कराया जा रहा है। इससे यह स्पष्ट हो सकेगा कि जिले में कितने हैंडपंप ड्राई व खराब हैं? इसके बाद आगे की रणनीति बनाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्राम पंचायत सचिवों को खराब हैंडपंपों की मरम्मत के निर्देश दिए गए हैं। हैंडपंपों की वास्तविक स्थिति क्या है, इस संबंध में सूचना मांगी गई है।
- श्रवण कुमार सिंह, जिला पंचायत राज अधिकारी

नेहरू नगर में भी गहराया जल संकट
शहर के मोहल्ला नेहरू नगर में जल संकट गहरा रहा है। यहां टैंकर से जलापूर्ति की जा रही है। जैसे ही टैंकर पानी भरकर मोहल्ले में पहुंचता है, वैसे ही टैंकर पर पानी भरने वालों की भीड़ लग जाती है। तमाम लोग रात्रि में हैंडपंप से पानी जुटा रहे हैं। कोई साइकिल पर कुप्पे लादकर पानी ढो रहा है तो कोई स्वयं अपने हाथों से भरे कुप्पे घर ले जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed