फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   water problem increased in summer

गर्मी में गहराया पेयजल संकट

Sat, 16 May 2015 01:58 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,झांसी
ब्यूरो/अमर उजाला,झांसी Updated Sat, 16 May 2015 01:58 AM IST
विज्ञापन
water problem increased in summer
तालबेहट (ललितपुर)। गर्मी शुरू होते ही क्षेत्र में पेयजल संकट गहराने लगा है। लोगों को बूंद-बूंद पानी के लिए परेशान होना पड़ रहा है। पर्याप्त मात्रा में पानी न मिल पाने के कारण लोगों को पुराने कू प, हैंडपंप एवं तालाब याद आने लगा है।
विज्ञापन



मई का आधा माह बीतते ही सूर्य भगवान ने अपनी विकरालता का अहसास कराना प्रारंभ कर दिया। शुक्रवार को भीषण गर्मी के चलते दोपहर में सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा। गर्मी के चलते नगर एवं क्षेत्र की पेयजल आपूर्ति बुरी तरह से बाधित है। इस समय मात्र सुबह के समय नगर की जनता को पेयजल आपर्ति की जा रही है। लोगों का आरोप है कि जल संस्थान द्वारा मुहैया कराए गए पानी का उपयोग पेयजल हेतु ही नहीं हो पा रहा है। ऐसी स्थिति में लोगों को दैनिक क्रियाओं के लिए कुएं एवं हैंडपंपों का सहारा लेना पड़ रहा है। नगर के अधिकांश हैंडपंपों का जलस्तर काफी कम हो गया है।
विज्ञापन



छुट्टी होते ही बढ़ने लगी भीड़
तालबेहट (ललितपुर)। तीन दिन से नगर के मानसरोवर तालाब में काफी संख्या में बच्चे तैराकी का मजा लेने जा रहे हैं। नगर के कुछ विद्यालयों में गीष्मकालीन अवकाश हो चुका है और  कुछ विद्यालयों में होने वाला है। पेयजल संकट से निजात दिलाने के लिए नगरवासी अपने बच्चों को तैराकी सिखाने एवं तैरने के लिए तालाब लाते हैं, जिससे तालाब पर सुबह और सायंकाल काफी भीड़ रहती है और घरों में पानी के संकट से कुछ राहत मिलती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed