फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Water problem in contenment jon

कंटेनमेंट जोन में पानी की किल्लत

Tue, 28 Jul 2020 11:40 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jul 2020 11:40 PM IST
विज्ञापन
Water problem in contenment jon
पानी की समस्या - फोटो : ???? ?? ??????
बार। कस्बे में किशोरीजी माता मंदिर के पास एक महिला कोरोना पॉजिटिव मिलने पर मोहल्ले में बैरीकेडिंग कर दी गई है। लेकिन, मोहल्ले में एक ही हैंडपंप होने और उसका पानी खराब होने के कारण अब लोगों को पानी की परेशानी झेलनी पड़ रही है।
विज्ञापन

मोहल्ले के एक दर्जन परिवार कंटेनमेंट जोन के अंतर्गत आते हैं। मोहल्ले में एक ही हैंडपंप ही और उसका पानी पीने योग्य नहीं है। ऐसे में इस क्षेत्र के लोगों को क्षेत्र से बाहर लगे हैंडपंप पर पानी भरने जाना पड़ रहा है। कुछ लोग इसका विरोध कर रहे हैं। इसको लेकर हंगामा हो गया। सूचना मिलने पर खंड विकास अधिकारी अजय कुमार शर्मा मौके पर गए। वहां लोगों ने बताया कि उनके घरों के पास पानी का कोई साधन नहीं है। इसलिए वह हॉट स्पॉट एरिया से बाहर आए हैं। इस पर खंड विकास अधिकारी ने मामले को शांत कराया। बाद में उन्होंने मास्क वितरित किए और कहा कि सभी लोग अपने घरों में रहें, बेवजह बाहर न निकलें। इस अवसर पर पुलिस उप निरीक्षक मुन्नालाल गौतम, घनाराम वर्मा, भोला पाल, हरपाल सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

उधर, स्वास्थ्य अधीक्षक डॉ. चतुर्भज राजपूत ने बताया कि हॉट स्पॉट एरिया के तीस लोगो की सैंपलिंग की गई है। ग्राम देवरान में भी पचास लोगों की सैंपलिंग की गई। दिन भर में अस्सी लोगों की जांच की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रिपोर्ट आने के छह घंटे बाद पहुंची एंबुलेंस
कस्बे में कोरोना पॉजिटिव महिला की रिपोर्ट दोपहर तीन बजे आने के बाद करीब छह घंटे तक इंतजार करने के बाद रात्रि में नौ बजे एबुंलेंस पहुंची और महिला को कोविड अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed