फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Warns the officials concerned

संबंधित अफसरों को दी चेतावनी

Sat, 06 Aug 2016 01:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 06 Aug 2016 01:13 AM IST
विज्ञापन
ललितपुर। जनपद में विभिन्न परियोजनाओं के तहत  50 लाख रुपए से अधिक की लागत वाले निर्माण कार्यों की हकीकत जानने के लिए जिलाधिकारी डा. रूपेश कुमार ने राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान और अमरपुर नवीन मंडी का निरीक्षण किया। निरीक्षण में जिलाधिकारी ने दोनों स्थलों पर गुणवत्ता विहीन कार्य पाया। इस पर कार्यदायी संस्था और संबंधित अधिकारियों को चेतावनी जारी की गई।
विज्ञापन


जिलाधिकारी डा. रूपेश कुमार ने शुक्रवार को दोपहर में राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में कार्यदाई संस्था समाज कल्याण निगम द्वारा वर्कशॉप में निर्मित निचले व ऊपरी तल के दो-दो हॉल एवं शौचालय का निरीक्षण किया। यहां हॉल की खिड़कियों के शीशे टूटे पाए गए तथा फर्श एवं दीवारों की फिनिशिंग, बिजली बायरिंग की गुणवत्ता खराब पाई गई। दरवाजों पर लगी शटर बहुत ही हल्की गुणवत्ता की थी। दीवारों पर सीलन एवं शौचालय के फर्श और दरवाजों का लेबल ठीक नहीं पाया गया। उन्होंने छत का निरीक्षण किया तो फर्श पर कचड़ा और पानी भरा हुआ था। जिस पर जिलाधिकारी ने नाराजगी व्यक्त करते हुए कार्यदाई संस्था के अधिकारियों को चेतावनी देते हुए गुणवत्ता में सुधार लाने के निर्देेश दिए।
विज्ञापन


 इसके बाद जिलाधिकारी ने अमरपुर स्थित नवीन मंडी का निरीक्षण किया। वहां निर्मित भवन की तीनों मंजिलों की खिड़की, दीवार तथा फर्श के प्लास्टर की गुणवत्ता सही नहीं पाई गई। खिड़की के शीशे टूटे, दीवारों पर सीलन, फर्श पर पानी भरा देखकर जिलाधिकारी ने कार्यदाई संस्था के अधिकारियों की जमकर फटकार लगाई। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्माण कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही बरतने या उदासीनता पर सख्त चेतावनी दी। इसके बाद वह नवीन गल्ला मंडी परिसर पहुंचे, जहां उन्होंने शीशम एवं जामुन के पौधों का रोपण किया। इस मौके पर उपजिलाधिकारी सुरेश कुमार पाल, जिला विकास अधिकारी देवेंद्र प्रताप, प्रधानाचार्य आइटीआई मानसिंह भारती, अतिरिक्त सूचना अधिकारी केबी मिश्र, मंडी सचिव अनिल कुमार यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed