फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   ward boy suicide

वार्ड वॉय ने घर में फांसी लगाकर दी जान

Wed, 28 Oct 2020 01:21 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 28 Oct 2020 01:21 AM IST
विज्ञापन
ward boy suicide
ded body - फोटो : ded body
ललितपुर। कोतवाली के अंतर्गत जिला अस्पताल में वार्ड ब्वॉय ने अपने घर में फांसी लगाकर जान दे दी। रात में उसने स्टाफ को दशहरा के पान खिलाया था। सुबह वह घर में फांसी के फंदे पर लटका मिला। परिजन उसे उतारकर जिला अस्पताल उपचार को गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने बताया कि वह रात में अस्पताल से लौटने के बाद भाई के मोबाइल पर दर्द भरे गीत सुनता रहा। सुबह सबसे पहले मां ने उसे फं दे पर लटकता देखा।
विज्ञापन

थाना कोतवाली के अंतर्गत मोहल्ला तालाबपुरा, शारदा माता मंदिर के पास निवासी अमित कुमार जोशी (32) पुत्र स्व. नारायण दास जोशी जिला अस्पताल में वार्ड ब्वॉय था। सोमवार को दशहरा होने के चलते उसने रात में जिला अस्पताल में अपने साथी स्टाफ के सदस्यों को पान खिलाया और सभी को दशहरा की शुभकामनाएं दीं। इसके बाद वह रात में करीब साढ़े ग्यारह बजे घर पहुंचा और खाना खाने के बाद अपने कमरे में चला गया। उसने अपने छोटे भाई अजय से उसका मोबाइल फोन भी ले लिया और रात में दुख भरे गीत सुनता रहा। रात अधिक होने पर अन्य परिजन भी सोने चले गए। सुबह उसकी मां उठी और अमित को ड्यूटी पर जाने के लिए जगाने गई तो वहां कमरे में अमित पंखे पर चादर से फांसी के फंदे पर लटका मिला। जिस पर चीखने चिल्लाने लगी, तो परिवार के अन्य सदस्य भी वहां पहुंच गए और उसे उतारकर जिला अस्पताल उपचार को ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। कोतवाली पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के छोटे भाई अजय ने बताया कि अमित दो भाइयों में बड़ा था और उसके दो पुत्र व एक पुत्री है। अमित की पत्नी एक सप्ताह पहले अपने मायके सागर गई थी, जहां कोई आयोजन था। जिसमें अमित भी शामिल होने गया था, लेकिन पत्नी एवं बच्चे वहीं रुक गए थे और वह वापस लौट आया था। उसने फांसी लगाने के कारणों से अनभिज्ञता जताई। फिलहाल कोतवाली पुलिस जांच में जुटी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed