फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Voting was about four percent less than the last election

Lalitpur News: पिछले चुनाव से करीब चार प्रतिशत कम रहा मतदान

Thu, 23 May 2024 03:26 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 23 May 2024 03:26 AM IST
विज्ञापन
Voting was about four percent less than the last election
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। इस बार मतदान प्रतिशत में भारी गिरावट आई है, हालांकि प्रदेश के अन्य जनपदों से ज्यादा मतदान हुआ है। जनपद में 68.44 प्रतिशत मतदान हुआ है। विगत वर्षों के चुनाव पर नजर डालें तो इस वर्ष करीब चार प्रतिशत मतदान कम हुआ है।
लोकसभा चुनाव में सोल्दा और बमौरी नागल गावों में शतप्रतिशत मतदान का भले ही जनपद ने कीर्तिमान स्थापित किया हो, लेकिन पिछले संसदीय चुनाव के मुकाबले कम मतदान हुआ है। वर्ष 2014 के लोकसभा चुनाव में जनपद में 73.99 प्रतिशत मतदान हुआ था, जिसमें ललितपुर विधानसभा क्षेत्र में 71.33 प्रतिशत व महरौनी में 76.88 प्रतिशत मतदान हुआ था। वहीं, 2019 के लोकसभा चुनाव में 2014 के मुकाबले करीब एक प्रतिशत कम मतदान हुआ था। इस चुनाव में 72.35 प्रतिशत मतदान हुआ था, जिसमें ललितपुर विधानसभा क्षेत्र में 69.69 प्रतिशत व महरौनी में 75.41 फीसदी वोट पड़े थे। इस बार जनपद में पिछले लोकसभा चुनाव के मुकाबले चार प्रतिशत वोट कम पड़े हैं। वर्तमान लोकसभा चुनाव में 68.44 प्रतिशत वोट पड़े, जिसमें ललितपुर विधानसभा क्षेत्र में चार प्रतिशत व महरौनी में पांच प्रतिशत वोट कम डाले गए। ललितपुर में 65.97 प्रतिशत वोट डाले गए, तो महरौनी विधानसभा क्षेत्र में 70.92 प्रतिशत वोट पड़े।
विज्ञापन

-------------
गर्मी को माना जा रहा कम वोट पड़ने का कारण
वोट कम पड़ने का कारण गर्मी को माना जा रहा है। जनपद में सुबह नौ बजे तक 16 प्रतिशत वोट पड़ चुके थे। इसके बाद 9 से 11 बजे तक भी करीब 17 प्रतिशत मतदान हुआ। इसके बाद दोपहर 11 से एक बजे तक कुल मतदान 47 प्रतिशत तक पहुंच गया, लेकिन अगले दो घंटों में महज छह से सात प्रतिशत ही मतदान हुआ। वोटर लिस्ट का सही तरह से दुरुस्त न होना भी मतदान प्रतिशत में कमी का कारण माना जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed