{"_id":"67801ce1b94be342750a5177","slug":"vishwakarma-yojana-applications-of-one-thousand-women-approved-lalitpur-news-c-131-1-ltp1002-127350-2025-01-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"विश्वकर्मा योजना : एक हजार महिलाओं के आवेदन हुए स्वीकृत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विश्वकर्मा योजना : एक हजार महिलाओं के आवेदन हुए स्वीकृत
विज्ञापन
- 50 महिलाओं को मिल चुका ऋण का लाभ
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। जनपद से विश्वकर्मा योजना को लेकर एक हजार महिलाओं के आवेदन शासन स्तर पर भेज दिए गए हैं। इसमें करीब 50 महिलाओं का एक लाख रुपये का ऋण भी स्वीकृत हो चुका है। इस योजना के अंतर्गत करीब छह हजार महिलाओं ने आवेदन किया है। योजना से महिलाओं को घर बैठे रोजगार मिलेगा। महिला सशक्तीकरण को लेकर यह योजना महत्वपूर्ण साबित हो रही है।
शासन ने विश्वकर्मा योजना के तहत महिलाओं को रोजगार देने की योजना तैयार की है, जनपद में अभी कुल 19 हजार फार्म प्राप्त हुए हैं। जिसमें करीब तीस प्रतिशत आवेदन महिलाओं के आए हैं। अभी तक 2800 फार्म की शासन से स्वीकृत हो चुकी है। जिसमें से एक हजार आवेदन महिलाओं के हैं। इस योजना के तहत पांच प्रतिशत ब्याज की दर से ऋण वितरण किया जाता है। योजना में एक लाख तक ऋण प्रथम बार में दिया जाता है, जिससे लाभार्थी को 18 माह में चुकता करना होता है। इसके बाद उसे दो लाख का ऋण दिया जाता है। इस योजना के तहत अभी तक 160 महिलाओं को ऋण दिया जा चुका है, जिसमें करीब 50 महिलाएं भी शामिल हैं। इस योजना में पंजाब बैंक मोबाइल ऐप से लोन प्राप्त कर देता है। लाभार्थी की पत्रावली जैसे ही बैंक पहुंचेगी, तो लाभार्थी को अपना मोबाइल लेकर बैंक जाना होगा, बैंक में मोबाइल में पीएनवी वन एप डाउनलोड कर उसके खाते में सीधे रकम पहुंचा दी जाती है।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- --
जनपद में विश्वकर्मा योजना के तहत महिलाओं के आवेदन प्राप्त हुए हैं, प्रशिक्षण के बाद उन्हें अन्य लाभ दिए जाते हैं। इस योजना के तहत अभी तक 160 लाभार्थियों को ऋण दे दिया है। जिसमें 50 महिलाएं भी शामिल हैं।
विज्ञापन
अख्तर जमाल, उपायुक्त उद्योग।