फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Villager who went to water crops found unconscious on farm, died

Lalitpur News: फसल में पानी देने गया ग्रामीण खेत पर मिला अचेत, मौत

Thu, 27 Feb 2025 12:41 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 27 Feb 2025 12:41 AM IST
विज्ञापन
Villager who went to water crops found unconscious on farm, died
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। फसल में पानी देने घर से गया ग्रामीण खेत पर अचेतावस्था में पड़ा मिला। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
थाना सौजना अंतर्गत ग्राम कोरवास निवासी राघवेंद्र सिंह (42) मंगलवार रात अपने खेत पर गेहूं की फसल में पानी देने गया था। बुधवार सुबह जब गांव के लोग उसके खेत से होकर गुजर रहे थे तो उन्हें खेत पर राघवेंद्र अचेतावस्था में पड़ा मिला। परिजन उसे लेकर महरौनी के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे, यहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। मृतक के भाई अभय ने मौत का कारण अज्ञात बताया है। मृतक तीन भाई-एक बहन में दूसरे नंबर का था और उसके तीन पुत्र हैं। वह 10 एकड़ में खेती किसानी करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed