फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   village ko adarsh banaye : cm

धौरी सागर गांव को आदर्श बनाएं : सीएम

Sat, 29 May 2021 01:28 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 29 May 2021 01:28 AM IST
विज्ञापन
village ko adarsh banaye : cm
ललितपुर। राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश के 10 नवनिर्वाचित ग्राम प्रधानों से वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से संवाद किया। मुख्यमंत्री ने ग्राम प्रधान धौरी सागर संतोष सहरिया से संवाद कर गांव को आदर्श बनाने का आह्वान किया।
विज्ञापन

वीडियो कांफ्रेंसिंग में सर्वप्रथम पंचायतीराज मंत्री ने कहा कि कोरोना काल के दौरान ग्रामीण क्षेत्रों में ग्राम प्रधानों एवं निगरानी समितियों द्वारा सराहनीय कार्य किया जा रहा है, जिसका परिणाम है कि ग्रामीण क्षेत्रों में कोरोना काफी कम हुआ है। ग्राम प्रधान धौरीसागर संतोष सहरिया से संवाद के दौरान मुख्यमंत्री ने ग्राम की मूलभूत सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। ग्राम को स्मार्ट विलेज बनाए जाने पर बल दिया। उन्होंने कहा कि ग्राम के पंचायत भवनों को ग्राम पंचायत सचिवालय के रूप में विकसित किया जाए। यहां पर कॉमन सर्विस सेंटर की स्थापना करते हुए ग्रामों को नेट कनेक्टिविटी के साथ जोड़ा जाए, जिससे यहीं पर आय, जाति, निवास सहित अन्य दस्तावेज बनाए जा सकें। यहीं पर टीकाकरण हेतु रजिस्ट्रेशन एवं टीकाकरण भी कराया जाए। उन्होंने यह भी कहा कि ग्राम में पब्लिक ऐड्रेस सिस्टम लगाकर लोगों को आवश्यक जानकारी एवं बीमारियों के बारे में जागरूक किया जाए। ग्राम में हर एक व्यक्ति की स्क्रीनिंग की जाए, निगरानी समितियों के पास मास्क, सैनिटाइजर, ग्लब्ज, पल्स ऑक्सिमीटर आदि पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध होने चाहिए। लोगों को मास्क पहनने के लिए प्रेरित करें, हर संदिग्ध व्यक्ति को मेडिसिन किट उपलब्ध कराएं तथा उसका तत्काल एंटीजन टेस्ट कराएं। राज्यपाल ने कहा कि इस बार कई युवा प्रधान निर्वाचित हुए हैं, जिनमें महिलाएं भी शामिल हैं। यह हमारे लिए गौरव की बात है। वर्तमान में ग्राम में जो एक या दो बच्चे कुपोषित पाए जा रहे हैं, उन्हें ग्राम प्रधान गोद लेकर सुपोषित कराएं। सभी ग्राम प्रधान ग्राम में सर्वे कर प्राथमिकता के कार्यों को सबसे पहले पूर्ण कराएं।
विज्ञापन

इस मौके पर जिलाधिकारी अन्नावि दिनेश कुमार, मुख्य विकास अधिकारी अनिल कुमार पांडेय, ग्राम प्रधान धौरीसागर संतोष सहरिया आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed