फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Vilayati Babu became an obstacle in the construction of the airport

Lalitpur News: हवाई अड्डा निर्माण बनने में बाधक बने विलायती बाबू

Sat, 15 Jul 2023 12:41 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 15 Jul 2023 12:41 AM IST
विज्ञापन
Vilayati Babu became an obstacle in the construction of the airport
ललितपुर। हवाई अड्डा निर्माण में विदेशी बाबू बाधक बन रहे हैं। जहां पर हवाई अड्डा प्रस्तावित हैं, वहां पर इनके नाम एक हेक्टेयर भूमि है। इसका बैनामा करने के लिए यह भारत नहीं आ रहे हैं। जिससे हवाई अड्डे के निर्माण कार्य अटका हुआ है। जबकि इन परिवार के अन्य सदस्यों ने अपने हिस्से की भूमि का बैनाम कर दिया है। सिर्फ यही एक बैनामा बचा हुआ है।
विज्ञापन

जनपद में प्रस्तावित हवाई अड्डे के लिए भूमि अधिग्रहण का काम पूरा हो गया है। हवाई पट्टी के लिए 91 हेक्टेयर भूमि का अधिग्रहण होना था। जिसमें से 90 हेक्टेयर भूमि का अधिग्रहण हो चुका है। लेकिन बाकि एक हेक्टेयर भूमि इंग्लैंड निवासी गौरव शर्मा के नाम है। यह मूल निवासी तो टीकमगढ़ हैं, लेकिन वर्तमान में इंग्लैंड में निवास कर रहे हैं।
विज्ञापन

कई बार प्रशासनिक अधिकारियों ने इनके परिवार के सदस्यों से फोन पर बात कर संपर्क किया लेकिन हर बार जल्द की आने बात कहकर जनपद में आने का नाम नहीं ले रहे हैं। सिर्फ एक बैनामा न होने के कारण हवाई अड्डे के निर्माण कार्य प्रारंभ नहीं हो पा रहा है। क्योंकि इस बैनामें के कारण भूमि नागरिक उड्डयन विभाग को सुपुर्द नहीं की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सरकारी विभागों की भूमि हो चुकी हैं अधिग्रहित
प्रस्तावित हावाई अड्डे में चिह्नित की गई भूमि में लोक निर्माण विभाग, सिंचाई विभाग, व शिक्षा विभाग की भूमि भी आ रही थी। इन सभी भूमियों का अधिग्रहण हो चुका है।
390 एकड़ में प्रस्तावित है हवाई अड्डा
हवाई अड्डा निर्माण के लिए कुल 390 एकड़ भूमि पर बनाया जाना प्रस्तावित है। जिसमें 226 एकड़ भूमि निजी और 174 एकड़ भूमि ग्राम समाज व अन्य सरकारी विभाग की है। जो अधिग्रहित कर ली गई है।

हवाई अड्डा के लिए मात्र एक बैनामा बाकी बचा है, यह भूमि इंग्लैंड निवासी के नाम दर्ज है। उनसे संपर्क किया जा रहा है। जल्द की यह बैनामा कराकर भूमि नागरिक उड्डयन विभाग को भूमि सुपुर्द कर दी जाएगी। - अमित भारतीय, उपजिलाधिकारी सदर ललितपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article