फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Vigilance team camped in the district, Bank of Baroda branch manager engaged in investigation of bribery case

Lalitpur News: विजिलेंस टीम ने जनपद में डाला डेरा, बैंक ऑफ बड़ौदा शाखा प्रबंधक रिश्वत कांड की जांच में जुटी

Mon, 26 Jun 2023 12:19 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 26 Jun 2023 12:19 AM IST
विज्ञापन
Vigilance team camped in the district, Bank of Baroda branch manager engaged in investigation of bribery case
- जांच में कुछ लोग और आए टीम के रडार पर
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। बैंक ऑफ बड़ौदा के शाखा प्रबंधक के रिश्वत लेते हुए पकड़े जाने के मामले में अब विजिलेंस टीम जनपद में डेरा डालकर जांच करने में जुटी हुई है। अनुमान लगाया जा रहा है कि इस मामले में विजिलेंस की जांच में कुछ और लोग भी रडार पर आएंगे।

मई में सीबीआई की टीम ने स्टेशन रोड स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा के शाखा प्रबंधक को रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया था। शाखा प्रबंधक पर लोन कराने के लिए बैंक मित्र के माध्यम से एक लाख रुपये लेने का आरोप था। सीबीआई टीम ने जब शाखा प्रबंधक के घर पर छापामार कार्रवाई की थी तो वहां से 16 लाख रुपये नकद और इतने ही कीमत के जेवरात और सोने के दो बिस्कुट बरामद हुए थे। इसके बाद शाखा प्रबंधक के खिलाफ कार्रवाई की गई थी। अब विजिलेंस की टीम ने जनपद में अपना डेरा जमा लिया है। टीम के तीन से चार सदस्य इस रिश्वत कांड की जांच पड़ताल गहनता से करने में जुटे हुए हैं। टीम के रडार पर कुछ लोग आ गए हैं। अब इन लोगों से पूछताछ की जाएगी। इसके साथ रिश्वत के केस को और अधिक मजबूत करने के लिए विजिलेंस की टीम अधिक से अधिक सबूत जुटाने में जुटी हुई है। सूत्रों के अनुसार टीम के पास काफी सबूत और पत्रावली एकत्रित कर ली गई है। हालांकि इस संबंध में पुलिस कोई जानकारी न होने की बात कह रही है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed