फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   vaccination corona

वैक्सीनेशन के बाद संक्रमित होने पर कोरोना नहीं कर सकेगा प्रभावित

Tue, 08 Jun 2021 01:19 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 08 Jun 2021 01:19 AM IST
विज्ञापन
vaccination corona
ललितपुर। सोमवार को 18 वर्ष के छात्र-छात्राओं को कोविड वैक्सीनेशन के प्रति प्रोत्साहित करने के लिए जनपद के प्रधानाचार्यों व कोचिंग संचालकों के साथ जिलाधिकारी की अध्यक्षता में कार्यशाला का आयोजन राजकीय इंटर कॉलेज सभागार में किया गया। इसमें कहा गया कि वैक्सीन के प्रति फैली भ्रांतियां दूर करें और युवाओं को वैक्सीन के लिए जागरूक करें।
विज्ञापन

कार्यशाला का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलन कर किया गया। इसमें जिलाधिकारी ने कहा कि जनपद में टीकाकरण की प्रगति थोड़ी धीमी है, इससे लोगों में जागरूकता का अभाव है। 18 वर्ष के छात्र-छात्राओं के टीकाकरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से सभी प्रधानाचार्यों एवं कोचिंग संचालकों की कार्यशाला आयोजित की गई है। उन्होंने अपील करते हुए कहा कि आप सभी प्रबुद्ध लोग टीकाकरण के संबंध में फैली भ्रांतियों को दूर करें। सभी के विद्यालयों व कोचिंग सेंटरों में 18 वर्ष की उम्र के छात्र-छात्राएं पढ़ते हैं, हमारा लक्ष्य है कि सभी छात्र-छात्राओं को टीका अवश्य लगाया जाए। यदि वैक्सीन लगने के बाद आप संक्रमित भी होते हैं तो भी कोरोना आपको नुकसान नहीं पहुंचा सकेगा।
विज्ञापन

मुख्य विकास अधिकारी अनिल कुमार पांडेय ने कहा कि कोविड वैक्सीनेशन के संबंध में फैल रही भ्रांतियों पर ध्यान न दें।
जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. हुसैन खान ने बताया कि 18 से 45 वर्ष के लोगों के लिए वैक्सीनेशन किया जा रहा है। वैक्सीनेशन सेंटर पर पहुंच कर कोविड डोज लगवाएं। जिला विद्यालय निरीक्षक रामशंकर ने कहा कि 18 वर्ष की आयु के छात्र-छात्राओं से प्रधानाचार्य व कोचिंग संचालक सीधे जुड़ें हैै। आप के माध्यम से प्रोत्साहित किया जाना अत्यधिक कारगर साबित होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला सूचना अधिकारी पियूषचंद्र राय ने कहा कि सबसे महत्वपूर्ण कोविड-19 टीकाकरण करवाना है। प्रधानाचार्यों ने भी टीकाकरण के प्रति अपने-अपने विचार रखे। इस दौरान प्रधानाचार्या पूनम मलिक, जिले के समस्त डिग्री कॉलेज, इंटर व हाईस्कूल के प्रधानाचार्य और कोचिंग संचालक मौजूद रहे। अंत में प्रधानाचार्य अरुण बाबू शर्मा ने सभी का आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed