{"_id":"5b5b73f34f1c1b6e118b5f9c","slug":"uniform-vitran-me-niymo-ki-andekhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूनिफार्म वितरण में सरकारी नियमों की अनदेखी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूनिफार्म वितरण में सरकारी नियमों की अनदेखी
amarujala
Updated Sat, 28 Jul 2018 01:05 AM IST
विज्ञापन
school dress. lalitpur news
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
परिषदीय विद्यालयों में शासन द्वारा मुफ्त में वितरित की जाने वाली यूनिफार्म व पाठ्यपुस्तकों को शासन की मंशा के अनुरूप वितरित कराने की जिम्मेदारी शिक्षा विभाग के अलावा प्रशासनिक व अन्य विभाग के अधिकारियों को भी सौंपी गई है। इसी क्रम में शुक्रवार को जिला विद्यालय निरीक्षक ने विकासखंड जखौरा व तालबेहट क्षेत्र के सरकारी विद्यालयों का निरीक्षण किया। इस दौरान हाईस्कूल, पूर्व माध्यमिक व प्राथमिक विद्यालय शामिल रहे।
शुक्रवार को जिला विद्यालय निरीक्षक राम शंकर ने सुबह साढ़े 08 बजे पूर्व माध्यमिक विद्यालय रोड़ा का औचक निरीक्षण किया। विद्यालय में कुछ खास अनियमितताएं नहीं पाई गईं। कुल पंजीकृत 299 छात्रांकन के सापेक्ष 166 छात्र-छात्राएं उपस्थित मिले। विद्यालय में मिड-डे मील मकाने की तैयारी की जा रही थी। वहीं नि:शुल्क यूनिफार्म वितरण के बारे में प्रधानाध्पक ने बताया कि कुल के सापेक्ष 208 बच्चों को एक-एक सेट यूनिफार्म वितरित की जा चुकी है। डीआईओएस ने प्रधानाध्यापक राजीव वाजपेयी को मिड-डे मील में ब्रांडेड तेल का ही प्रयोग कराने और विद्यालय की नियमित रुप से साफ-सफाई कराने के निर्देश दिए। इसके बाद उन्होंने 8 बजकर 55 मिनिट पर ग्राम रोड़ा के ही प्राथमिक विद्यालय प्रथम का निरीक्षण किया। विद्यालय में कुल पंजीकृत 184 छात्रांकन के सापेक्ष 88 बच्चे उपस्थित रहे।
नि:शुल्क यूनिफार्म वितरण के बारे में जानकारी करने पर प्रभारी प्रधानाध्यापिका आरती तिवारी ने बताया कि यूनिफार्म सम्बन्धी वितरण के अभिलेख उनके पास नहीं है। इस पर उन्होंने प्रभारी प्रधानाध्यापिका को निर्देशित किया कि वह यूनिफार्म वितरण की प्रगति रिपोर्ट डीआईओएस कार्यालय में उपलब्ध कराएं। इसके बाद उन्होंने इसी गांव के प्राथमिक विद्यालय रोड़ा द्वितीय का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान प्रधानाध्यापिका जीवन ज्योति आकस्मिक अवकाश पर मिलीं। प्रभारी प्रधानाध्यापिका राखी यूनिफार्म वितरण संबंधी अभिलेख नहीं दिखा सकीं। इस पर उन्होंने कार्यालय में समस्त ब्योरा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। इसी क्रम में उन्होंने साढ़े 09 बजे प्राथमिक विद्यालय बीघाखेत का निरीक्षण किया। विद्यालय की प्रधानाध्यापिका आमनाखातून द्वारा विद्यालय में पंजीकृत कुल 78 छात्रांकन के सापेक्ष 65 छात्र-छात्राओं को एक-एक सेट यूनिफार्म वितरित का होना बताया गया। ले
विज्ञापन
किन अभिलेखों की जांच कराने पर सामने आया कि यूनिफार्म वितरण के लिए प्रबंध समिति की बैठकें व कुटेशन समेत अन्य मानकों को पूरा नहीं किया गया है। इस पर डीआईओएस ने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को निर्देशित किया है कि वह मामले को संज्ञान में लेते हुए आवश्यक कार्रवाई करें। इसके साथ ही उन्होंने प्रधानाध्यापिका को विद्यालय के मुख्य द्वार की मरम्मत कराने के निर्देश दिए हैं। नेशनल हाइवे से विद्यालय लगा हुआ है बच्चों के साथ कोई भी अप्रिय घटना घटित हो सकती है। इसी क्रम में उन्होंने राजकीय हाईस्कूल तेरईफाटक का निरीक्षण किया। निरीक्षण के समय विद्यालय कक्षा 09 में पंजीकृत कुल 234 छात्रांकन के सापेक्ष 170 और कक्षा 10 में कुल 183 के सापेक्ष 128 छात्र-छात्राऐं उपस्थित रहे। डीआईओएस ने प्रधानाध्यापिका को अंजना वर्मा को विद्यालय के पंजीकरण के सापेक्ष शत-प्रतिशत छात्र-छात्राओं की उपस्थिति बढ़ाने और विद्यालय में अस्थायी बोर्ड की व्यवस्था कराने के निर्देश दिए। इसके साथ ही विद्यालय में नियमित रुप से साफ-सफाई कराने के निर्देश दिए हैं।