{"_id":"5ed1637d8ebc3e90240f84aa","slug":"ukhdi-sadak-pr-bari-bahno-ki-aavajahi-se-ud-rhe-dhul-ke-guvar-lalitpur-news-jhs167840655","type":"story","status":"publish","title_hn":"उखड़ी सड़क पर भारी वाहनों की आवाजाही से उड़ रहे धूल के गुबार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उखड़ी सड़क पर भारी वाहनों की आवाजाही से उड़ रहे धूल के गुबार
विज्ञापन
जर्जर हाल में पड़ी आइटीआई से बाईपास देवगढ़ रोड़
- फोटो : LALITPUR
उखड़ी सड़क पर भारी वाहनों की आवाजाही से उड़ रहे धूल के गुबार
ललितपुर। शहर के सदनशाह चौराहा आइटीआई से बाईपास देवगढ़ रोड तक का मार्ग जर्जर हो गया है। सड़क में जगह-जगह गड्ढ़े हो गए हैं। यहां से दो पहिया वाहन चलाना मुश्किल हो रहा है, भारी वाहनों की आवाजाही से धूल उड़ रही है। इसके बाद भी मरम्मत नहीं हो रही है।
शहर के सदनशाह चौराहा से आइटीआई होकर बाईपास से जाखलौन संपर्क मार्ग को जोड़ा गया है। इसके साथ ही यहां से बुढ़वार जाने का भी मार्ग है। जहां से प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोगों का आना- जाना होता है। इसके साथ ही रेलवे की रैक लगने पर माल का उठान करने के लिए भारी वाहनों की आवाजाही इसी मार्ग से होती है। इसके साथ ग्राम बुढ़वार में एफसीआई के गोदाम हैं। इससे भारी वाहनों की आवाजाही इसी मार्ग से होती है। ऐसे में यह मार्ग प्रमुख माना जाता है।
लेकिन, इस मार्ग में जगह-जगह गड्ढे हो गए हैं। शहर में सदनशाह चौराहा से आगे कई जगह सीसी रोड़ भी उखड़ गया है। जहां से दो पहिया वाहनों को हिचकोले खाकर निकलना पड़ रहा है। गोविंद सागर बांध की नहर से आगे सड़क टूट गई है तथा इससे आगे सड़क पूरी तरह से उखड़ गई है। जहां पर सड़क पर अब केवल गिट्टी ही नजर आ रही है। आईटीआई से पहले सड़क में बड़ा गड्ढा हो गया है। जहां से चार पहिया वाहनों को भी निकलने में दिक्क्त हो रही है।
विज्ञापन
इसी तरह से सिद्दन मंदिर के सामने सड़क नजर ही नहीं आ रही है। यहां पर मिट्टी व गड्ढ़े ही नजर आ रही है। इसके अलावा बुढ़वार संपर्क मार्ग से जाखलौन संपर्क मार्ग जुगपुरा तक सड़क में कई जगह पर गड्ढे हो गए हैं।
दिन भर भारी वाहनों की आवाजाही से धूल के गुबार उड़ते रहते हैं। पूरी सड़क उखड़ी होने से कही भी धूल से राहत नहीं है। भारी वाहनों के पीछे दो पहिया वाहन चालकों को धूल के गुबार उड़ने से आगे का दिखाई नहीं देता है। ऐसे में कई बार दिखाई न देने के चलते दुर्घटना का शिकार हो जाते हैं।