फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   udaypura power plant

पावर प्लांट से फ्लाई ऐश की रैक अन्य राज्यों व जिलों में भेजना शुरू

Fri, 27 Nov 2020 01:32 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 27 Nov 2020 01:32 AM IST
विज्ञापन
udaypura power plant
train trak.jpg - फोटो : train trak.jpg
ललितपुर। उदयपुरा स्थित पावर प्लांट की साइडिंग से अब रेलवे द्वारा देश के अलग-अलग हिस्सों में फ्लाई ऐश को भेजना शुरू कर दिया गया है। फ्लाई ऐश से भरकर पहली रैक 23 अक्टूबर को हरियाणा के यमुनानगर में भेजी गई थी। इसके बाद अब तक पंजाब, हरियाणा और यूपी के जिलों में अब तक कुल छह रैक भेजी जा चुकी हैं।
विज्ञापन

ललितपुर-खजुराहो रेल लाइन पर स्थित उदयपुरा रेलवे स्टेशन के पास पावर प्लांट में बिजली बनने के बाद उससे बची हुयी कोयले की राख यानी फ्लाई ऐश के रूप में सीमेंट आदि बनाने में उपयोग होने लगा है। इसके लिए रेलवे और पावर प्लांट का ऐशटेक कंपनी से करार हुआ है। पावर प्लांट को रेलवे द्वारा हजारों टन कोयला ट्र्रेनों के माध्यम से उपलब्ध कराया जा रहा है, तो वहीं अब रेलवे द्वारा प्लांट से निकलने वाली फ्लाई ऐश को भी देश के अन्य राज्यों में पहुंचाना शुुरू कर दिया है। बीते माह की 23 अक्टूबर को पावर प्लांट से पहली रैक को रेलवे द्वारा अंबुजा सीमेंट के लिये हरियाणा के यमुनानगर भेजा गया। इसके बाद से अब तक कुल छह रैक पंजाब, हरियाणा और उत्तर प्रदेश के अलग-अलग जिलों में भेजी गयी है। जिसमें छठवीं रैक बीते रोज 24 नबंवर को
विज्ञापन

भी फ्लाई ऐश की एक रैक पंजाब के लिये निकाली गयी। वर्तमान में उदयपुरा पावर प्लांट में बिजली उत्पादन कम होने के चलते कोयला का कम उपयोग हो रहा है और उससे फ्लाई ऐश भी कम ही निकल रही है। लेकिन बाद में प्रतिदिन एक रैक भेजने की योजना है। जिससे रेलवे को भी मुनाफा होगा और एकत्रित हो रही फ्लाई ऐश का भी सदउपयोग हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

पावर प्लांट की फ्लाई ऐश की रैक लोड होना शुरू हो गई है। बीते माह 23 अक्टूबर से अब तक छह रैक पंजाब, हरियाणा और उत्तर प्रदेश के इलाहाबाद डिवीजन में भेजी जा चुकी हैं।
नयन शर्मा, पीआरओ, बजाज पावर प्लांट, उदयपुरा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed