{"_id":"603560a48ebc3ee91b5c4dbc","slug":"two-people-found-positive-lalitpur-news-jhs1893230190","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक युवक समेत दो मिले कोरोना संक्रमित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक युवक समेत दो मिले कोरोना संक्रमित
विज्ञापन
corona hotspot 1.jpg
- फोटो : corona hotspot 1.jpg
ललितपुर। स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा लिए गए 1474 सैंपलों की जांच में दो व्यक्ति कोविड पॉजिटिव पाए गए हैं।
जनपद में वैश्विक बीमारी कोरोना वायरस संक्रमण की रफ्तार धीमी गति बनी हुई है। यहां प्रतिदिन एक-दो व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। ऐसे में संक्रमण का खतरा अभी टला नहीं है। संक्रमण से बचाव के लिए मुंह पर मास्क व सामाजिक दूरी का पालन करें।
मंगलवार को टीम ने विभिन्न सैंपल बूथ कलेक्शन सेंटर से 1474 व्यक्तियों के नमूने लिए। इनमें 635 सैंपल आरटीपीसीआर जांच को मेडिकल कॉलेज झांसी भेजे गए। वहीं, 11 सैंपल ट्रूनॉट किट व 828 व्यक्तियों के सैंपल एंटीजन किट से लिए गए। इनमें ट्रूनॉट किट की जांच रिपोर्ट में एक व एंटीजन किट की जांच रिपोर्ट में एक व्यक्ति कोविड पॉजिटिव पाए गए हैं। संक्रमितों में ब्लाक मड़ावरा के ग्राम प्यासा निवासी 22 वर्षीय युवक व ब्लाक बार के ग्राम गंगासागर निवासी 38 वर्षीय व्यक्ति हैं। जिन्हें एल-2 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तालबेहट में भर्ती कराया गया है। अब जिले में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 3480 पहुंच गई। वर्तमान में 16 संक्रमितों को उपचार दिया जा रहा है। वहीं बीते पांच दिनों से आरटीपीसीआर जांच को भेजे गए 1314 सैंपलों की रिपोर्ट आना बाकी है।
1474 व्यक्तियों के सैंपलों की जांच रिपोर्ट में दो व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाए गए हैं।
- डा. डीके गर्ग, मुख्य चिकित्सा अधिकारी