Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Violent clash between two groups over location used for selling illicit liquor

ललितपुर: खूनी संघर्ष में 11 घायल, दो पक्षों में फरसा-कुल्हाड़ी और लाठी-डंडे चले; इस एक बात पर छिड़ा था विवाद

Wed, 11 Nov 2026 11:54 AM IST
अनुज कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर Published by: अनुज कुमार Updated Wed, 11 Nov 2026 11:54 AM IST
सार

अवैध शराब के ठिकाने को लेकर दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष हुआ। इस दौरान फरसा, कुल्हाड़ी, लाठी-डंडे चले और बंदूक से फायरिंग भी की गई। संघर्ष में कुल 11 लोग घायल हो गए।

विज्ञापन
Violent clash between two groups over location used for selling illicit liquor
अवैध शराब के ठिकाने को लेकर खूनी संघर्ष - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोतवाली सदर क्षेत्र के ग्राम मऊ माफी में बुधवार सुबह करीब सात बजे अवैध शराब बेचने के ठिकाने को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष हो गया। दोनों पक्षों ने कुल्हाड़ी, फरसा, लाठी-डंडों और पत्थरों से एक-दूसरे पर हमला किया। इस दौरान बंदूक से फायरिंग होने की भी जानकारी सामने आई है। संघर्ष में 11 लोग घायल हो गए।

विज्ञापन


घायलों में मऊ माफी निवासी सुनील (35) पुत्र बलों, अजय (30) पुत्र नरेश और सोनू (26) पुत्र दर्शन शामिल हैं। वहीं, दूसरे पक्ष के ग्राम बम्होरी नागल निवासी अनिल (35) पुत्र बालक, अंगूरी (40) पत्नी बाबू, धीर सिंह (55) पुत्र देशपथ, अजय (25) पुत्र धीर सिंह, सुदीप (25) पुत्र चंदन, राजकुमार (25) पुत्र हरप्रसाद, महेश (50) पुत्र हम्मीर और नर्सिंग (55) पुत्र हम्मीर घायल हुए हैं।
विज्ञापन


सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को 108 एंबुलेंस से जिला मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। गांव में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल तैनात किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed