{"_id":"5f076ede8ebc3e639d78f3c9","slug":"two-more-corona-case-lalitpur-news-jhs171155736","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में दो मिले कोरोना संक्रमित मरीज, संख्या बढ़कर पहुंची 29","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में दो मिले कोरोना संक्रमित मरीज, संख्या बढ़कर पहुंची 29
विज्ञापन
coronavirus-case
- फोटो : coronavirus-case
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ललितपुर। जिले में कोरोना का संक्रमण लगातार बढ़ता जा रहा है। बृहस्पतिवार को दो मरीज संक्रमित पाए गए हैं। इनमें से एक स्वास्थ्य विभाग में कार्यरत एएनएम शामिल है। अब जिले में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या बढ़कर 29 हो गई है।
लगातार मरीज मिलने से दहशत का माहौल है। इनमें से एक तहसील महरौनी के ग्राम मिदरवाहा निवासी 36 वर्षीय स्वास्थ्य विभाग की एएनएम है। बीते दिनों एएनएम को बुखार होने पर स्क्रीनिंग की गई थी, जिसमें लक्षण पाए जाने पर कोरोना सैंपलिंग कराई गई। इसकी जांच रिपोर्ट नौ जुलाई को आई, इसमें एएनएम कोरोना संक्रमित पाई गई है। संक्रमित मरीज को उपचार के लिए एल-1 हॉस्पिटल तालबेहट रेफर कर दिया गया है।
वहीं, दूसरा व्यक्ति शहर के पिसनारी मोहल्ला निवासी कोरोना संक्रमित पाया गया है, इसकी उम्र 35 वर्ष है। संक्रमित व्यक्ति बुखार होने पर जिला अस्पताल में उपचार केे लिए आया, जहां पर लक्षणों के आधार पर ट्रू- नॉट मशीन से जांच की गई। इसमें पॉजीटिव आने के बाद कनफरमेट्री किट से जांच में पुष्टि हो गई है। बताया गया है कि संक्रमित व्यक्ति बीते दिनों झांसी में एक शादी समारोह में शामिल होने गया था।
विज्ञापन
बृहस्पतिवार को जिले में दो कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। इनमें से एक स्वास्थ्य विभाग में कार्यरत एएनएम शामिल है।
- डा. प्रताप सिंह
मुख्य चिकित्सा अधिकारी
साड़ी लाइन का कारोबार एक सप्ताह के लिए बंदरखने का निर्णय
ललितपुर। कोरोना के मामलों की संख्या बढ़ने से सुभाष मार्केट साड़ी लाइन के व्यापारियों ने बैठक कर एक सप्ताह के लिए पूर्ण बंदी का निर्णय लिया है। बृहस्पतिवार को साड़ी लाइन के व्यापारियों की बैठक हुई, जिसमें निर्णय लिया गया कि दस से 18 जुलाई तक के लिए प्रतिष्ठान पूर्ण तरीके से बंद रहेंगे, ताकि सभी सुरक्षित रहें। यदि इस दौरान कोई दुकान खोलता तो उस पर पांच हजार रुपये का जुर्माना लगेगा। बैठक में अभिषेक हुुंडैत, अंकित जैन, निक्की जैन, धर्मेंद्र जैन, पंकज हुंडैत,न नीरज, राजीव जैन, देवदत्त जैन, रफीक खान उपस्थित रहे।