फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Two District Panchayat members and former Municipal President join BJP

Lalitpur News: दो जिला पंचायत सदस्य व पूर्व पालिकाध्यक्ष भाजपा में शामिल

Fri, 23 Feb 2024 02:02 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 23 Feb 2024 02:02 AM IST
विज्ञापन
Two District Panchayat members and former Municipal President join BJP
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने की होड़ सी लगी है। दो और जिला पंचायत सदस्यों ने भाजपा की सदस्यता लखनऊ में ग्रहण की है। पूर्व पालिका अध्यक्ष ने भी एक बार फिर बसपा छोड़ भाजपा का दामन थामा है।

लखनऊ में जिला पंचायत सदस्य व पूर्व सपा जिलाध्यक्ष तिलक यादव के पुत्र धनंजय यादव ने भाजपा का दामन थामा है। साथ ही जिला पंचायत अध्यक्ष ब्रजेंद्र सिंह यादव भी पार्टी में शामिल हो गए हैं। पूर्व पालिकाध्यक्ष रमेश खटीक भी एक बार फिर भाजपा में पहुंच गए हैं। वह पिछले जिला पंचायत के चुनाव के दौरान भाजपा से निष्कासित कर दिए गए थे। इसके बाद उनके ऊपर कई मुकदमे दर्ज किए गए। उनकी पत्नी किरन खटीक ने पिछले विधानसभा चुनाव में बसपा के टिकट पर ताल ठोंकी थी। लेकिन, लोकसभा चुनाव के ठीक पहले वह भाजपा में शामिल हुए। इससे पहले इनके पुत्र जिला पंचायत सदस्य राजकुमार ने भी पार्टी की सदस्यता ली थी। भाजपा जिलाध्यक्ष राजकुमार जैन ने कहा कि लखनऊ में उन्हें पार्टी में शामिल किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed