फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   two air quallity index intall in lalitpur

शहर में दो एयर क्वालिटी इंडेक्स लगाने के दिए निर्देश

Tue, 14 Jan 2020 02:06 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 14 Jan 2020 02:06 AM IST
विज्ञापन
two air quallity index intall in lalitpur
ललितपुर। कलक्ट्रेट सभागार में जिला पर्यावरण समिति की बैठक में शहर में कम से कम 02 एयर क्वालिटी इंडेक्स लगाने के लिए उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड झांसी के प्रतिनिधि को निर्देशित किया है। इसके अलावा अन्य विभागों के अफसरों को भी कई निर्देश जारी किए हैं।
विज्ञापन

एडीएम अनिल कुमार मिश्र ने जिला पर्यावरणीय समिति बैठक लेते हुए पर्यावरण संबंधी नोडल अधिकारी (मुख्य चिकित्सा अधिकारी), क्षेत्रीय अधिकारी उप्र प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड झांसी और समस्त नगर निकाय अधिशाषी अधिकारी को निर्देशित किया है कि वे अपने विभाग की सूचना समय से जिला अर्थ और संख्याधिकारी ललितपुर को भेजें, ताकि जिला स्तर की सूचना संकलन कर उसे उच्च स्तर को भेजी जा सकें। अधिशाषी अधिकारी नगर पालिका परिषद को निर्देशित किया है कि एसटीपी बनाने के लिए सुरई घाट (शमशान) भूमि के पास बनाने को डीएम द्वारा पूर्व में निर्देशित किया गया था, जिसका बोर्ड भी लगाया जाए। एफएसटीपी बनाने के लिए दैलवारा में भूमि चिन्हित की गयी है, उस पर भी बोर्ड लगाने की कार्रवाई के लिए कहा। अधिशाषी अधिकारी नगर पंचायत महरौनी को निर्देशित किया है कि वह नगर को साफ-सुथरा रखने के लिए खुले में शौच करने वालों के खिलाफ चालान काटें, ताकि इस पर प्रतिबन्ध लग सके। सरकारी/प्राईवेट हॉस्पिटलों को निकलने वाले कचरे को बाहर नहीं फेकने के निर्देश दिए हैं। इस मौके पर राजासिंह क्षेत्राधिकारी, जेडी सिंह उप प्रभागीय वनाधिकारी महरौनी, वीके अस्थाना एआरटीओ, प्रवीण कुट्टी परियोजना प्रबन्धक जलनिगम, पंकज कुमार सिंह अधिशाषी अधिकारी नगर पंचायत तालबेहट उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed