{"_id":"6384e4232ef3bb273a6ad2f9","slug":"troubled-farmer-hanged-after-seeing-crop-drying-up-lalitpur-news-jhs233879322","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: फसल सूखती देख परेशान किसान ने लगाई फांसी, बिजली विभाग ने काटा था नलकूप कनेक्शन, सूख रहे थे खेत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: फसल सूखती देख परेशान किसान ने लगाई फांसी, बिजली विभाग ने काटा था नलकूप कनेक्शन, सूख रहे थे खेत
Mon, 28 Nov 2022 10:08 PM IST
झांसी ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, ललितपुर
अमर उजाला नेटवर्क, ललितपुर
Published by: झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 28 Nov 2022 10:08 PM IST
सार
नलकूप से बिजली कनेक्शन कट जाने से किसान के खेत की सिंचाई नहीं हो पा रही थी। इसके चलते फसल सूखने के डर से किसान आशाराम सोमवार को सुबह खेत पर ही महुआ के पेड़ पर रस्सी से फांसी के फंदे पर लटक गया।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ललितपुर। थाना बानपुर अंतर्गत गांव खाखरौन में कुछ लोगों ने एक किसान की नलकूप कनेक्शन की केबल काट दी। इसके चलते सिंचाई न हो पाने फसल सूखती देख किसान ने पेड़ पर फांसी लगा ली। जानकारी पर परिजन उसे फंदे से उतारकर जिला अस्पताल ले गए। जहां से डॉक्टरों ने झांसी रेफर कर दिया।
विज्ञापन
थाना बानपुर क्षेत्र के ग्राम खाखरौन निवासी आशाराम (63) पुत्र रामदीन यादव ने सिंचाई के लिए बिजली विभाग से अस्थायी नलकूप कनेक्शन लिया था। आरोप है कि गांव के कुछ लोगों ने करीब आठ दिन पहले उसके कनेक्शन की केबल काट दी और केबल जोड़ने के लिए पांच हजार रुपये की मांग करने लगे।
विज्ञापन
कनेक्शन कट जाने से उसके खेत की सिंचाई नहीं हो पा रही थी। इसके चलते फसल सूखने के डर से किसान आशाराम सोमवार को सुबह खेत पर ही महुआ के पेड़ पर रस्सी से फांसी के फंदे पर लटक गया और तड़पने लगा। खेत में ही दूर खड़े उसके बेटे अमान सिंह व आसपास के अन्य लोगों ने यह देखा तो भागते हुए आया और रस्सी काटकर उसे नीचे उतार कर तत्काल जिला अस्पताल ले गए।
विज्ञापन
किसान के बेटे अमान सिंह ने आरोप लगाया कि गांव निवासी चार लोगों ने उसके अस्थायी विद्युत कनेक्शन के तार काट दिए हैं। जिससे पिता को फसल सूखने की चिंता सताने लगी थी। जिसके चलते उन्होंने फांसी लगाकर जान देने का प्रयास किया। अमान सिंह ने बताया कि गांव में करीब बीस अस्थायी विद्युत कनेक्शन सिंचाई के लिए कराए गए हैं। विपक्षियों ने सभी के कनेक्शन काट दिए। अब वह कनेक्शन जोड़ने के नाम पर उनसे पांच-पांच हजार रुपये की मांग कर रहे हैं।
उसने बताया कि उसने इसकी शिकायत थाने में भी की थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई। अमान ने बताया कि पिता ने किसान क्रेडिट कार्ड से एक लाख साठ हजार रुपये बैंक से निकाले थे, लेकिन समय से नहीं जमा नहीं कर सके और अब बैंक से तीन लाख रुपये जमा करने का नोटिस मिला था। उसका यह मामला लोक अदालत में भी गया, जहां से डेढ़ लाख रुपये भरने का आदेश दिया गया था। जिस पर वह फसल तैयार कर बैंक में जमा करने की योजना बना रहे थे, लेकिन कनेक्शन काटने से अब फसल की सिंचाई प्रभावित होने लगी थी।
उस क्षेत्र के एसडीओ से डीपी से केबल काटने के संबंध में जानकारी ली जाएगी और मामले की जांच कराई जाएगी। यदि मामला सही पाया जाता है तो आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
-मनोज कुमार राय, अधिशासी अभियंता, विद्युत वितरण खंड द्वितीय