फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Troubled by the crop loss, the farmer hanged himself

Lalitpur News: फसल नुकसान होने से परेशान किसान ने फांसी लगाकर दी जान

Tue, 04 Apr 2023 11:40 PM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर Updated Tue, 04 Apr 2023 11:40 PM IST
विज्ञापन
Troubled by the crop loss, the farmer hanged himself
ललितपुर। थाना सौजना क्षेत्र के गांव बूढ़ी में फसल नुकसान होने से परेशान किसान ने फांसी लगाकर जान दे दी। उसने फसल बोने के लिए करीब चार लाख रुपये से अधिक का कर्ज साहूकारों से लिया था। लेकिन ओलावृष्टि के चलते फसल खराब हो जाने से वह परेशान था।
विज्ञापन

थाना सौजना के गांव बूढ़ी निवासी मनीराम कुशवाहा की गांव में एक एकड़ खेती की जमीन है। इस बार उसने गांव के ही दो लोगों की करीब 20 एकड़ जमीन ठेका पर लेकर गेहूं, मसूर व मूंग की फसल बोई थी। साथ ही उसने खेती के लिए करीब चार से पांच लाख रुपये कर्ज साहूकारों से लिया था। उसने पत्नी के जेवरात भी गिरवी रख दिए थे। लेकिन ओलावृष्टि से फसल बर्बाद हो गई। इससे उसे काफी नुकसान हुआ और वो परेशान रहने लगा।
विज्ञापन

सोमवार देर रात को वह खेत पर जाने की बात कहकर घर से निकला था। इसके बाद उसने खेत पर महुआ के पेड़ पर रस्सी से फांसी लगाकर जान दे दी। सुबह चार बजे जब परिजन खेत की ओर गए तो उन्होंने मनीराम का शव पेड़ पर लटका देखा। मृतक के भाई लखन ने बताया कि उसके भाई मनीराम ने जेवरात गिरवी पर रखकर ठेके पर फसल बोई थी। मोटरसाइकिल भी किस्तों पर उठाई थी। साथ ही हाल ही में भांजी की शादी भी की थी, लेकिन उसे फसल में घाटा लग गया। मृतक का तीन साल का एक बेटा है और वह तीन भाई व दो बहनों में सबसे छोटा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed