फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Tricolor waved with pride, cultural programs enthralled people

Lalitpur News: शान से लहराया तिरंगा, सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने मोहा मन

Sat, 27 Jan 2024 11:33 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 27 Jan 2024 11:33 PM IST
विज्ञापन
Tricolor waved with pride, cultural programs enthralled people
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। गणतंत्र दिवस की 75वीं वर्षगांठ हर्षोल्लास से मनाई गई। पुलिस लाइन में जल शक्ति राज्यमंत्री रामकेश निषाद ने ध्वजारोहण किया। परेड ग्राउंड में भव्य परेड हुई, तो स्कूली बच्चों के रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने लोगों में देश भक्ति की भावना जागृत कर दी। पुलिस कर्मचारियों और सर्वश्रेष्ठ परेड करने वाली टोलियों सहित कार्यक्रम में प्रस्तुति देने वाले स्कूलों को सम्मानित किया गया।
----------------
आकर्षण का केंद्र रहा आसमान में बनाया गया जल तिरंगा
फायर सर्विस विभाग के वाहनों ने आसमान में पानी की बौछार कर आकर्षक जल तिरंगा बनाया। राष्ट्रीय ध्वज के तीनों रंग पानी के जरिए ऊपर छोड़कर इसे बनाया गया था।
विज्ञापन

-----------
रैतिक परेड में आठ टोलियाें ने दी सलामी
पुलिस लाइन में रैतिक परेड में आठ टोलियां ने राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी। चार टोली पुरुष कर्मियों की, दो टोली महिला पुलिस कर्मियों की, एक टोली होमगार्ड व एक टोली एनसीसी कैडेट्स की रही। इनके अलावा मोटरसाइकिल दस्ता, अग्निशमन दस्ता, शक्ति मोबाइल टीम, वज्र वाहन, स्वाट, डायल 112, महिला पीआरवी परेड में शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------
पुलिस कर्मचारियों को किया गया सम्मानित
मुख्य अतिथि राज्यमंत्री रामकेश निषाद ने राष्ट्रपति का पुलिस पदक एवं स्क्रोल सेवानिवृत्त उपनिरीक्षक रामकृपाल सिंह, गृह मंत्रालय भारत सरकार का अति उत्कृष्ट सेवा पदक निरीक्षक मुनेश भारती, मुख्य आरक्षी रमेश चंद्र, रहीमुद्दीन, पुलिस महानिदेशक का उत्कृष्ट सेवा सम्मान चिन्ह निरीक्षक प्रभुनाथ, सराहनीय सेवा सम्मान उपनिरीक्षक अशोक कुमार, मुख्य आरक्षी अनिल कुमार सिंह को दिया। विभिन्न कार्यालयों व थानों में तैनात पुलिस कर्मचारियों को भी प्रशस्ति पत्र दिया गया।
-------
टोली नंबर एक रही प्रथम
रैतिक परेड में अच्छा प्रदर्शन करने वाली टोली नंबर एक को प्रथम स्थान मिला। इस टोली का नेतृत्व उपनिरीक्षक पंकज माथुर कर रहे थे। महिला टोली नंबर पांच को दूसरा स्थान मिला। इस टोली का नेतृत्व उपनिरीक्षक पारुल चंदेल कर रही थीं। विजयी टोली को सम्मानित किया गया।
-------
एसडीएस विद्यालय को मिला प्रथम स्थान
पुलिस लाइन में हुए सांस्कृतिक कार्यक्रम में विभिन्न स्कूलों के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। प्रथम स्थान पर एसडीएस विद्यालय रहा। दूसरे स्थान पर ज्ञानस्थली विद्यापीठ मसौराखुर्द, तृतीय स्थान पर जीजीआईसी के छात्राओं की टीम रही। सांस्कृतिक कार्यक्रम में प्रतिभाग करने वाले अन्य स्कूलों को भी स्मृति चिह्न व प्रशस्ति पत्र दिया गया।
---------
ये अतिथि रहे मौजूद
पुलिस लाइन में सदर विधायक रामरतन कुशवाहा, जिला पंचायत अध्यक्ष कैलाश नारायण निरंजन, जिला जज चंद्रोदय कुमार, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश पाक्सो मेराज अहमद, प्रधान न्यायाधीश फैमिली कोर्ट महेश नौटियाल, जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी, अपर पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार, मंत्री प्रतिनिधि चंद्रशेखर पंथ, समस्त क्षेत्राधिकारी, प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्ष, एलआईयू प्रभारी अंकित शुक्ला आदि मौजूद रहे।

-------
जेल में कैदियों ने मनाया गणतंत्र दिवस
जिला कारागार में भी विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। शुक्रवार सुबह ध्वजारोहण किया गया। इसके बाद कर्मचारियों व बंदियों ने राष्ट्रीय गीत गाया। जेल अधीक्षक लाल रत्नाकर सिंह ने सभी को शपथ दिलाई। इसके बाद सभी बंदियों को मिष्ठान वितरण किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed