फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   transfarmer not working since 15 days

रनगांव में 15 दिन से फुंका पड़ा ट्रांसफार्मर

Fri, 10 Jul 2020 01:27 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 10 Jul 2020 01:27 AM IST
विज्ञापन
transfarmer not working since 15 days
रनगांव में खराब पड़ा ट्रांसफार्मर - फोटो : LALITPUR
मड़ावरा। तहसील मड़ावरा के अंतर्गत ग्राम रनगांव के खुशीपुरा मोहल्ल्ला में ट्रांसफार्मर के जल जाने से 15 दिन से बिजली नहीं है। इस कारण ग्रामीणों को असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। कोरोना संकट काल में लोगों को बिजली नहीं मिलने से तमाम इलेक्ट्रानिक उपकरण शोपीस बने हुए हैं। साथ ही इस बरसात के मौसम में कीड़े-मकोड़ों का ख़तरा भी बना हुआ है। उमस से लोगों का दिन का सुकून और रातों की नींद हराम हो गई है। बिजली कनेक्शनधारी ममता, लाड़कुंवर, सरमन, चंद्रवती झा, किशोरी चंदेल, संतोष सेन आदि ने बताया कि ट्रांसफार्मर जलने की सूचना विभाग को दे दी गई, लेकिन अब तक ट्रांसफार्मर नहीं बदला गया। उपभोक्ताओं ने विमाग से जल्द से जल्द ट्रांसफार्मर बदलवाने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed