फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   train slow

कोहरे ने थामी ट्रेनों की रफ्तार

Mon, 05 Dec 2016 01:19 AM IST
lalitpur
lalitpur Updated Mon, 05 Dec 2016 01:19 AM IST
विज्ञापन
train slow
ट्रैन - फोटो : demo pic
कोहरे ने ट्रेनों की रफ्तार थाम दी है। दृश्यता कम होने से साबरमती एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनें घंटों देरी से चल रही हैं। रविवार को अहमदाबाद की ओर जाने वाली साबरमती एक्सप्रेस अठारह घंटे, भोपाल जाने वाली सचखंड सत्रह घंटे, गोंडवाना बारह घंटे, शताब्दी पौने पांच घंटे के अलावा अन्य कई ट्रेनें दो से दस घंटे देरी से ललितपुर स्टेशन पर पहुंचीं। इस कारण ठंड में ट्रेनों का इंतजार कर रहे लोगों का बुरा हाल रहा।
विज्ञापन


 जनपद समेत उत्तरी क्षेत्र में एक सप्ताह से घना कोहरा है। इसका सबसे अधिक प्रभाव रेल यातायात पर पड़ा है। कोहरे की वजह से दृश्यता कम हो गई है। इस कारण ट्रेनों की चाल दस से तीस किलोमीटर तक रह गई है। ट्रेन संचालन बुरी तरह प्रभावित हुआ है। रविवार को अप रूट की सुबह आने वाली ट्रेनें दोपहर ढाई बजे के बाद ललितपुर आ सकीं, जबकि शनिवार की रात वाली बहुत सी ट्रेनें रविवार की शाम को रेलवे  स्टेशन पहुंचीं। ऐसे में रिजर्वेशन कराने वाले लोगों को काफी दिक्क त हुई। यह लोग सर्दी में घंटों स्टेशन पर बैठे रहे। हालांकि, जनरल व डेली यात्रियों को यह एक प्रकार से सुविधाजनक रहा। वह देर से स्टेशन पहुंचे और जो ट्रेन मिली उसी में बैठकर यात्रा की।
विज्ञापन

 
यह ट्रेनें रहीं लेट
 रविवार को अप रूट की निजामुद्दीन-जबलपुर एक्सप्रेस सात घंटे, पातालकोट 10 घंटे, मालवा एक्सप्रेस सात घंटे, प्रतापगढ़ -भोपाल साढ़े चार घंटे, दादर अमृतसर एक्सप्रेस साढ़े बारह घंटे, कुशीनगर एक्सप्रेस 14 घंटे, पंजाबमेल एक्सप्रेस पांच घंटे, छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस सवा छह घंटे, हीराकुंड एक्सप्रेस साढ़े तीन घंटे देरी से ललितपुर स्टेशन पर आई।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं डाउन रूट की गोंडवाना साढ़े बारह घंटे, राप्तीसागर एक्सप्रेस साढ़े छह घंटे, कुर्ला लखनऊ दो घंटे, हीराकुंड तीन घंटे, समता एक्सप्रेस एक घंटा, छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस एक घंटा, झेलम एक्सप्रेस 1.38 घंटा, पंजाब मेल 3.27 घंटे देरी से आई। इसी प्रकार रात को निकलने वाली बहुत से थ्रू-ट्रेन की भी रफ्तार काफी कम रही।


दोपहर में चल रहीं निर्धारित गति से
दोपहर के समय ट्रेनों को गति देकर टाइम कवर करने का प्रयास भी किया जा रहा है, लेकिन ठंड में पटरियों के क्रेक होने के खतरे के चलते ट्रेनों को निर्धारित गति से ही चलाया जा रहा है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed