फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Traders came out in support of the president of the Chamber of Commerce

Lalitpur News: व्यापार मंडल के अध्यक्ष के पक्ष में उतरे व्यापारी

Thu, 12 Jun 2025 12:24 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 12 Jun 2025 12:24 AM IST
विज्ञापन
Traders came out in support of the president of the Chamber of Commerce
बांसी/ललितपुर। कस्बा बांसी के व्यापार मंडल अध्यक्ष के खिलाफ एक महिला की तरफ से दर्ज कराए गए मुकदमे के विरोध में व्यापारी लामबंद हो गए हैं। व्यापारियों ने डीएम और एसपी को ज्ञापन भेजकर मुकदमा निरस्त करने की मांग की है।
विज्ञापन

थाना जखौरा में दो जून को कस्बे की एक महिला ने शिकायती पत्र दिया था। उसने आरोप लगाया था कि दो जून को कस्बा में एक दुकान पर साड़ी खरीदते समय दुकानदार ने उससे अश्लील बातें की। साथ ही किसी से इसका जिक्र करने पर धमकी दी। पुलिस ने महिला की तहरीर पर व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष विजय जैन पर मुकदमा दर्ज किया था। इससे व्यापारियों में आक्रोश है।
विज्ञापन

बुधवार को कस्बे में व्यापारी एकत्रित हुए और डीएम व एसपी को ज्ञापन भेजकर बताया कि विजय जैन की आयु लगभग 68 वर्ष है। साथ ही उन पर इससे पहले कोई मुकदमा नहीं है। चौकी इंचार्ज स्वयं दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे चेक कर चुके हैं, जिसमें महिला द्वारा बताए गए घटना के समय दुकान में महिला तो दिख रही है, लेकिन विजय जैन नहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

व्यापारियों ने बताया कि विजय जैन उस समय एक व्यापारी के अंतिम संस्कार में शामिल होने गए थे, जिसके वे लोग गवाह हैं। दो जून को पुलिस ने विजय जैन और महिला को चौकी में बुलाकर पूछताछ की थी, उस दौरान महिला ने चौकी इंचार्ज के सामने विजय जैन के न होने की बात कही थी। इसके बावजूद पुलिस ने मुकदमा लिख लिया। व्यापारियों ने मुकदमा तत्काल निरस्त कर झूठा मुकदमा दर्ज कराने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
उधर, मुकदमा दर्ज कराने वाली महिला ने महिला आयोग की सदस्य को पत्र भेजकर आरोपी की गिरफ्तारी की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed