फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Tractor-trolley seized for illegal mining; case registered.

Lalitpur News: अवैध खनन में ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त, रिपोर्ट दर्ज

Thu, 16 Apr 2026 03:09 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 16 Apr 2026 03:09 AM IST
विज्ञापन
Tractor-trolley seized for illegal mining; case registered.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। अवैध खनन के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत खनिज विभाग ने पुतलीघाट से एक ट्रैक्टर-ट्रॉली को जब्त कर सीज कर दिया।
थाना बानपुर क्षेत्र के अंतर्गत महरौनी-बानपुर मार्ग पर जामुनी नदी के पुल और पुतलीघाट के पास खनिज विभाग की टीम ने छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान टीम ने देखा कि जामुनी नदी के तल से 4-5 लोग अवैध रूप से बालू खोदकर ट्रैक्टर-ट्रॉली में भर रहे थे।
प्रवर्तन दल को देखते ही आरोपी ट्रैक्टर-ट्रॉली को मौके पर छोड़कर भाग गए। जिला खनन अधिकारी अमितोष वर्मा ने मामले की सूचना थानाध्यक्ष को दी। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और ट्रैक्टर-ट्रॉली को कब्जे में लेकर थाने पर खड़ा करा दिया।
विज्ञापन

जांच में वाहन ग्राम भैरा निवासी गणेश के नाम पाया गया। खनन विभाग ने अवैध खनन अधिनियम के तहत वाहन को सीज करते हुए वाहन स्वामी के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed