फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Tractor fell into the canal, the death of the villager

Lalitpur News: ट्रैक्टर नहर में गिरा, ग्रामीण की मौत

Sun, 22 Jan 2023 11:56 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 22 Jan 2023 11:56 PM IST
विज्ञापन
Tractor fell into the canal, the death of the villager
ललितपुर। अनियंत्रित ट्रैक्टर नहर में गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई।
विज्ञापन

महरौनी निवासी द्वारिका प्रसाद प्रजापति (56) पुत्र भगवानदास ग्राम समोंगर-सिलावन के मध्य स्थित एक फार्म हाउस पर करीब 15-20 वर्षों से रखवाली करता था। शनिवार की शाम को नहर से ट्रैक्टर के जरिए खेतों में सिंचाई की जा रही थी। इस दौरान वहां पर मौजूद द्वारिका ट्रैक्टर पर बैठ गया। इसी दौरान ट्रैक्टर चला दिया गया। अनियंत्रित ट्रैक्टर नहर में जा गिरा। ट्रैक्टर पर बैठा द्वारिका भी नहर में गिर गया और ट्रैक्टर के नीचे दब गया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इधर घटना देखकर आसपास मौजूद लोग भागकर मौके पर पहुंचे। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने जेसीबी मशीन की मदद से नहर में पड़े ट्रैक्टर को बाहर निकाला। द्वारिका के शव को भी बाहर निकाला गया। शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के एक पुत्री है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed