ललितपुर। विश्व पर्यटन दिवस के उपलक्ष्य पर नगर पालिका परिषद ने नगर के पर्यटक स्थलों जिनमें तुवन मंदिर परिसर, सुम्मेरा तालाब, नरसिंह मन्दिर, बाबा सदनशाह मजार एवं गोंविद सागर डेम पर वृहद सफाई अभियान चलाया। इस दौरान सैनिटाइजेशन का भी कार्य किया गया। इस मौके पर नगर पालिका अध्यक्ष रजनी साहू, प्रभारी अधिकारी इंद्रमणि त्रिपाठी एवं सफाई एवं खाद्य निरीक्षक जितेंद्र स्वरूप की मौजूदगी में एक वृहद सफाई अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान समस्त पर्यटन स्थलों पर साफ-सफाई, कीटनाशक दवाओं का छिड़काव व पूर्णत: सेनिटाईजेशन किया गया। इस अभियान में शासन द्वारा नामित पार्षद घनश्याम साहू, पार्षद मुकेश रजक, हरिओम कुशवाहा, पार्षद प्रतिनिधि संजय ग्वाला, अमरदीप रजक, कार्यालय अधीक्षक विशाल सिंह, डिस्ट्रिक्ट कोआर्डिनेटर पंकज कुमार, कनिष्ठ लिपिक अमित पाराशर, कंप्यूटर आपरेटर जितेंद्र चंदेल, शमीम खान, हैड स्वास्थ्य नायक संजय कुमार, जोन पर्यवेक्षक अमित कुमार और अजय कुमार उपस्थित रहे।