फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Time use to Drawing

लॉकडाउन में समय का सदुपयोग कर बनाई साजसज्जा की सामग्री

Fri, 15 May 2020 12:28 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 15 May 2020 12:28 AM IST
विज्ञापन
Time use to Drawing
वेस्ट मैटेरियल से फ्लॉवर पॉट बनातीं ओजस्वी दुबे - फोटो : LALITPUR
ललितपुर। कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव को के लिए लॉकडाउन किया गया है। ऐसे में घर पर दिन भर टाइमपास करने के लिए युवतियां भी तरह- तरह के साज- सज्जा वाले आइटम बनाकर लॉकडाउन के दिनों का सदुपयोग कर रहीं हैं। युवतियां घर पर रहकर वेस्ट मैटेरियल से अनेक प्रकार के सजावट के सामान बना रहीं हैं और लोगों को घर पर रहने की सलाह दे रहीं हैं।
विज्ञापन

- फूल, थालपोस और डोरमेट बनाए
शहर के पुरानी बजरिया में रहने वाली श्रद्वा वर्मा ने बताया है कि इन दिनों लॉकडाउन होने के कारण सब दिनभर घर पर ही रहते हैं। वह लॉकडाउन के दिनों का सदुपयोग कर रहीं हैं। उन्होंने ऊन- क्रोशिया और देजीमेकर की मदद से तरह- तरह के फूल और थालपोस और डोरमेट बनाए हैं। वेस्ट मैटेरियल का उपयोग करके वह फ्लॉवरपॉट बना रहीं हैं।
विज्ञापन

- फ्लॉवर पॉट तैयार किए
शहर की राजपूत कॉलोनी निवासी ओजस्वी दुबे ने लॉकडाउन का सदुपयोग करते हुए वेस्ट मैटेरियल जैसे- थर्माकोल की प्लेट से फ्लॉवर बनाए हैं। वेस्ट प्लास्टिक के मैटेरियल से फ्लॉवर तैयार किया है। उन्होंने बताया कि इसमें यूज की गई वेस्ट वाटर, थर्माकॉल की प्लेट, पेंसिल कलर और विभिन्न प्रकार के वाटर कलर का भी प्रयोग किया गया है। इससे फ्लॉवर पॉट तैयार हो गया है। इसे अपने बेडरूम में सजा कर रखेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- पुराने शादी के कार्डों से बनाए ग्रीटिंग कार्ड
शहर के आजादपुरा में रहने वाली रचना दीक्षित ने पुराने शादियों के निमंत्रण कार्ड से बेहतरीन ग्रीडिंग कार्ड बनाए हैं। उसके साथ ही उन्होंने एक पेंसिल स्केच भी बनाया है, जिसे वह ग्रीटिंग कार्ड के साथ लगा रहीं हैं। उन्होंने बताया कि लॉकडाउन के दिनों का सदुपयोग कर इस प्रकार के अनेक सजावट के आइटम बनाए हैं, जिससे कई प्रकार की नई चीजों को बनाना भी सीख गईं और वेस्ट मैटेरियल का भी उपयोग हो गया।
- बना लिया फोटोफ्रेम
शहर के सुभाषपुरा में रहने वाली नेहा चौबे ने बताया कि लॉकडाउन के दिनों में वह फ्री थीं, अचानक उनके दिमाग में सुझाव आया कि घर में कई प्रकार के वेस्ट मैटेरियल पड़े हैँ, जिनका वह सही दिशा में प्रयोग कर सकती हैँ। फिर, उन्होंने वेस्ट मैटेरियल जैसे खराब प्लाई, यूज की हुई पॉलीथिन, अनेक प्रकार के रंगों व थर्माकॉल की मदद से एक फोटोफ्रेम बनाया, जिसमें उन्होंने अपने परिवार की फोटो लगाई है।
कलर पेंटिंग बनाई
राजपूत कॉलोनी निवासी यशस्वी दुबे ने पोस्टर, पेंसिल, स्केच कलर और वाटर कलर का प्रयोग करके अपने हाथों से एक ऐसी पेंटिंग बनाई है, जिसमें उन्होंने सभी को घर में रहने का संदेश दिया है। पेंटिंग में कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव के लिए घर में रहने का संदेश दिया है।

- पेंटिंग से कर रहीं जागरुक
कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव के लिए इन दिनों सभी अपने घरों में हैं। लॉकडाउन का पालन कर रहे हैं। ऐसे में पूनम पटैरिया ने अपने घर पर रहते हुए अनेक पेंटिंग बनाईं, जिसमें वह लोगों को कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव के लिए जागरुक कर रहीं हैं।

वेस्ट मैटेझ्रझ्ररियल से ग्रीटिंग कार्ड बनातीं रचना दीक्षित

वेस्ट मैटेझ्रझ्ररियल से ग्रीटिंग कार्ड बनातीं रचना दीक्षित- फोटो : LALITPUR

वेस्ट मैटेरियल से फोटोफ्रेम बनातीं नेहा चौबे

वेस्ट मैटेरियल से फोटोफ्रेम बनातीं नेहा चौबे- फोटो : LALITPUR

संक्रमण से बचाव के लिए पेंटिंग के माध्यम से जागरुकता का संदेश देतीं यशस्वी दुबे

संक्रमण से बचाव के लिए पेंटिंग के माध्यम से जागरुकता का संदेश देतीं यशस्वी दुबे- फोटो : LALITPUR

ोरोना संक्रमण से बचाव के लिए पेंटिंग से जागरुक करतीं पूनम पटैरिया

ोरोना संक्रमण से बचाव के लिए पेंटिंग से जागरुक करतीं पूनम पटैरिया- फोटो : LALITPUR

बेकार ऊन, क्रोशिया और देजीमेकर से फूल, थालपोस और डोरमेट बनातीं श्रद्वा वर्मा

बेकार ऊन, क्रोशिया और देजीमेकर से फूल, थालपोस और डोरमेट बनातीं श्रद्वा वर्मा- फोटो : LALITPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed