फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Three small bridges will be built with Rs 5.5 crores

Lalitpur News: साढ़े पांच करोड़ से बनेंगे तीन लघु सेतु

Sun, 05 Jan 2025 12:12 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 05 Jan 2025 12:12 AM IST
विज्ञापन
Three small bridges will be built with Rs 5.5 crores
शासन से मिला बजट, आधा दर्जन गांवों के लोगों को आवागमन में होगी सुविधा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। शासन ने तहसील महरौनी अंतर्गत सौजना-नैकोरा-कारीटोरन मार्ग पर लघु सेतु की स्वीकृति दे दी है। इन तीन लघु पुल का निर्माण 5.36 करोड़ से किया जाएगा। स्वीकृति मिलने के साथ ही विभाग ने निर्माण प्रक्रिया शुरू कर दी है। पुलों के निर्माण से बारिश में सड़क पर होने वाले जलभराव से मुक्ति मिलेगी। लोग सुविधा के साथ आवाजाही कर सकेंगे।
महरौनी क्षेत्र के सौजना से नैकोरा होकर कारीटोरन मार्ग पर रिपटा व पुलिया जर्जर हो गई थी। बरसात में रिपटा पर पानी आने से आवागमन में दिक्कत होती है। वहीं पुलिया क्षतिग्रस्त होने से वाहनों की निकासी में समस्या होती है। इससे आधा दर्जन से अधिक गांवों के लोगों को परेशानी हो रही थी। वाहनों की निकासी में दुर्घटना का खतरा बना रहता था। समस्या को लेकर लोक निर्माण विभाग ने लघु सेतु का प्रस्ताव बनाकर शासन को स्वीकृति के लिए भेजा था।
विज्ञापन

शासन ने मार्ग के रिपटा व क्षतिग्रस्त पुलिया के स्थान पर लघु सेतु के निर्माण को स्वीकृति दे दी है। इसमें मार्ग के किमी नंबर चार पर 187.50 लाख रुपये, किमी नंबर 12 में 189.10 लाख रुपये, किमी नंबर सात में 160.17 लाख रुपये से निर्माण किया जाएगा। शासन से बजट जारी होने के बाद विभाग ने इसके निर्माण के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्जन
निर्माण की प्रक्रिया शुरू
शासन ने सौजना नैकोरा कारीटोरन मार्ग में तीन लघु सेतु के निर्माण को स्वीकृति दे दी है। तीनों लघु सेतु का निर्माण 536.77 लाख रुपये से किया जाएगा। बजट प्राप्त हो गया है। निर्माण की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
-रोहित त्रिपाठी, सहायक अभियंता, लोक निर्माण विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed