{"_id":"684dce2a4eb555bdbd0f47f2","slug":"three-people-including-a-boy-and-a-teenager-died-due-to-lightning-lalitpur-news-c-131-1-sjhs1012-137142-2025-06-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: बिजली गिरने से बालक, किशोर सहित तीन की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: बिजली गिरने से बालक, किशोर सहित तीन की मौत
विज्ञापन
- महिला गंभीर रूप से घायल, मेडिकल कॉलेज में भर्ती
- जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हुईं घटनाएं
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। शनिवार की शाम को जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्र में बिजली गिरी। जिसमें बालक, किशोर सहित तीन लोगों की मौत हो गई। जबकि एक महिला गंभीर रूप से झुलस गई। जिसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया।
थाना बार के ग्राम बछरावनी निवासी रमेश ने बताया कि शनिवार की शाम को उसका पुत्र नीलेश (16) अपनी मां सुहद्रा (35) और बहन शशि व प्रीति के साथ घर पर था। दूसरी मंजिल पर बने कमरे के ऊपर डाले गए टिनशेड को लेकर साफ-सफाई कर रहा था। तभी हवा और पानी बरसने लगा। रमेश अपनी मां के साथ कमरे के दरवाजे के पास बैठ गया। जबकि दोनों बहने कुछ दूरी पर बैठ गईं। इसी दौरान बिजली गिरी, जिसकी चपेट में दोनों मां-बेटा आ गए और गंभीर रूप से घायल हो गए। आनन फानन दोनों को कस्बा बार के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। यहां से चिकित्सकों ने दोनों को मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। मेडिकल कॉलेज में चिकित्सकों ने नीलेश के शरीर का परीक्षण करने के बाद मृत घोषित कर दिया। जबकि सुहद्रा को भर्ती कर लिया। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई।
-- -- --
नौ साल का बालक आया बिजली की चपेट में, मौत
कोतवाली सदर के ग्राम चीरा निवासी बलराम ने बताया कि शनिवार की शाम को उसका नौ वर्षीय चचेरा भाई अनिरुद्ध मोहल्ले के आठ-नौ बच्चों संग खेल रहा था। इसी बीच पानी बरसने लगा तो अन्य बच्चे अपने घर को चले गए थे। जबकि अनिरुद्ध वहीं खड़े एक पेड़ के नीचे खड़ा हो गया था। तभी बिजली गिरी, जिसकी चपेट में अनिरुद्ध आ गया और गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के लोग भागकर मौके पर पहुंचे और आनन फानन उसे लेकर मेडिकल कॉलेज पहुंचे। यहां चिकित्सकों ने अनिरुद्ध को मृत घोषित कर दिया। परिजन पोस्टमार्टम कराए बिना ही शव को लेकर गांव चले गए थे। इस बीच गाज से बालक की मौत होने की जानकारी मिलने पर जिला प्रशासनिक अधिकारी ग्राम चीरा पहुंचे। यहां उन्होंने मृतक बालक के परिजनों को काफी समझाया और शव का पोस्टमार्टम कराने को कहा। काफी समझाने के बाद परिजन पोस्टमार्टम कराने के लिए राजी हुए। मृतक अपनी बहन का इकलौता भाई था और कक्षा तीन का छात्र था।