फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   three hour energy farmer trouble

विधानसभा क्षेत्र महरौनी में किसानों को मिल रही तीन से चार घंटे बिजली

Wed, 04 Nov 2020 01:30 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 04 Nov 2020 01:30 AM IST
विज्ञापन
three hour energy farmer trouble
bijli tower. - फोटो : bijli tower.
ललितपुर। महरौनी क्षेत्र के किसानों को मात्र तीन से चार घंटे ही बिजली मिल पा रही है, जिससे उन्हें सिंचाई के लिए परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। करीब तीन सौ गांवों के किसानों को सिंचाई की समस्या से जूझना पड़ रहा है। कृषकों की परेशानी को देखते हुए राज्यमंत्री मनोहरलाल पंथ ने बिजली विभाग के एमडी को पत्र भेजकर सिंचाई के लिए कम से कम दस घंटे बिजली आपूर्ति दिए जाने के निर्देश दिए हैं, ताकि रबी की फसल की बुवाई के दौरान किसानों की समय से सिंचाई हो सके।
विज्ञापन

क्षेत्र पंचायत चुनाव की तैयारियों के चलते प्रदेश के श्रम एवं सेवायोजन राज्यमंत्री मनोहरलाल कोरी बीते दिनों जब मड़ावरा, महरौनी क्षेत्र के भ्रमण को पहुंचे तो वहां किसानों ने उन्हें क्षेत्र में सिंचाई के लिए मात्र तीन से चार घंटे ही बिजली आपूर्ति दिए जाने की शिकायत की। उन्होंने बताया कि सब स्टेशन पाली से बालाबेहट, धौर्रा क्षेत्र, ब्लॉक बिरधा, सब स्टेशन सोजना से मदनपुर, सौरई, गिरार, कारीटोरन व ब्लॉक मड़ावरा क्षेत्र, सब स्टेशन महरौनी से सिलावन, पड़वां, पठा, ब्लॉक महरौनी क्षेत्र, बिरधा विद्युत सब स्टेशन से खितवांस, ब्लॉक बिरधा और नाराहट व ब्लॉक मड़ावरा क्षेत्र में करीब तीन सौ गांव के चार हजार से अधिक किसान बिजली की समस्या से परेशान हैं। इस पर राज्यमंत्री मनोहरलाल ने दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम के प्रबंध निदेशक को पत्र लिखकर महरौनी विधानसभा क्षेत्र में बिजली की समस्या से अवगत कराया और कहा कि जो भी विद्युत आपूर्ति का रोस्टर तैयार किया जाए, उसके बारे में क्षेत्र के लोगों से विचार-विमर्श किया जाए। राज्यमंत्री ने प्रबंध निदेशक से इस समस्या का समाधान कर पंद्रह दिन में अवगत कराने को कहा है।
विज्ञापन

--------
क्षेत्र पंचायत चुनाव के संबंध में मड़ावरा, महरौनी क्षेत्र में भ्रमण के दौरान किसानों ने बताया कि सिंचाई करने के लिए पर्याप्त बिजली आपूर्ति नहीं मिल पा रही है। किसानों के लिए कम से कम दस घंटे बिजली आपूर्ति मिलनी चाहिए, इसके लिए दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम आगरा के प्रबंध निदेशक को पत्र लिखकर निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मनोहरलाल पंथ, श्रम एवं सेवा योजन राज्यमंत्री, उत्तर प्रदेश।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed