फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Three days left for OTS, electricity department collected revenue of Rs 7.82 crore

Lalitpur News: ओटीएस को बचे तीन दिन, बिजली विभाग ने वसूला 7.82 करोड़ राजस्व

Thu, 13 Feb 2025 12:46 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 13 Feb 2025 12:46 AM IST
विज्ञापन
Three days left for OTS, electricity department collected revenue of Rs 7.82 crore
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। बिजली विभाग में लागू की गई ओटीएस के तीसरे व अंतिम चरण के लिए मात्र तीन दिन ही बचे हुए हैं। योजना के तहत बिजली विभाग लगातार वसूली अभियान भी चला रहा है। वहीं बिजली विभाग द्वारा अब तक 21 हजार 678 उपभोक्ताओं से सात करोड़ 82 लाख रुपये का राजस्व भी वसूल किया गया है।
उत्तर प्रदेश पावर कॉर्पोरेशन द्वारा राजस्व वसूली बढ़ाने और उपभोक्ताओं को बिजली बिल की राशि के ब्याज में छूट देने के उद्देश्य से एक मुश्त समाधान योजना पंद्रह दिसंबर से तीन चरणों में लागू की गई थी। पहला चरण 15 दिसंबर से 31 दिसंबर तक चलाया गया। इसके बाद दूसरा चरण एक जनवरी से शुरुआत में 15 जनवरी और फिर यह दो बार में बढ़ाते हुए 31 जनवरी तक चलाया गया। अब तीसरा व अंतिम चरण एक फरवरी से 15 फरवरी तक चलाया जा रहा है।
विज्ञापन

बिजली विभाग द्वारा लगातार शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में विद्युत वसूली अभियान चलाया जा रहा है। इस दौरान सैकड़ों लोगों के कनेक्शन भी काटे। विभाग द्वारा अब तक 21 हजार 678 उपभोक्ताओं से सात करोड़ 82 लाख रुपये का राजस्व वसूला है। हालांकि इनमें विद्युत वितरण खंड प्रथम द्वारा दस हजार 395 उपभोक्ताओं से पांच करोड़ 28 लाख रुपये का राजस्व वसूला। जबकि विद्युत वितरण खंड द्वितीय द्वारा 11 हजार 293 उपभोक्ताओं से तीसरे चरण के तीन दिन पहले तक कुल दो करोड़ 56 लाख रुपये का विद्युत राजस्व वसूल किया है। हालांकि ओटीएस की तारीख निकलने के बाद विभाग द्वारा सख्ती से वसूली की जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed