{"_id":"6a95dd2b1696cfed1e01e051","slug":"those-who-turn-dreams-into-reality-are-the-very-youth-who-shape-the-future-of-the-nation-prabhakar-saxena-lalitpur-news-c-131-1-ltp1030-162316-2026-09-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: जो सपनों को हकीकत बना देते,वही युवा देश का भविष्य बना देते-प्रभाकर सक्सेना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: जो सपनों को हकीकत बना देते,वही युवा देश का भविष्य बना देते-प्रभाकर सक्सेना
Tue, 01 Sep 2026 01:29 AM IST
झांसी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर
Updated Tue, 01 Sep 2026 01:29 AM IST
विज्ञापन
ललितपुर। गुरु माता भगवती देवी शर्मा और अखंड दीप के शताब्दी वर्ष पर अखिल विश्व गायत्री परिवार ने युवाओं में आत्मविश्वास जगाने एवं राष्ट्र निर्माण के उद्देश्य से एक दिवसीय युवा चेतना कार्यशाला का आयोजन किया।
गायत्री शक्ति परिवार के सदस्यों ने गायत्री, गुरुदेव एवं गुरु माता के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन किया। कार्यक्रम में गुरु की छाया में शरण जो पा गया, उसके जीवन में सुमंगल आ गया, पर प्रस्तुति दी। गायत्री शक्ति केंद्र के पदाधिकारियों ने शांतिकुंज से आए प्रतिनिधियों का सम्मान किया। शांतिकुंज युवा प्रकोष्ठ प्रांतीय प्रतिनिधि प्रभाकर सक्सेना ने युवाओं का उत्साह वर्धन करते हुए कहा कि जो सपनों को हकीकत बना देते हैं, वही युवा देश का भविष्य बना देते हैं। किरण श्रीवास्तव ने कहा कि नारी में संस्कार शक्ति और संवेदना का जागरण ही युग निर्माण की दिशा है। इस दौरान संजीव खरे, पंकज भारद्वाज, दीप साहू, अवधेश प्रताप श्रीवास्तव, राकेश राजपूत, मनीष खरे, विनोद साहू, रुपेश पटेरिया, यज्ञेश श्रीवास्तव, प्रीतम सिंह राजपूत ने वर्तमान समय में युवाओं के जीवन दर्शन पर मोबाइल से जुड़े हानिकारक दुष्परिणाम पर प्रकाश डाला।