{"_id":"66845d493d4812a7c20ae814","slug":"third-accused-who-demanded-extortion-from-doctor-arrested-sent-to-jail-lalitpur-news-c-131-1-sjhs1012-117096-2024-07-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: चिकित्सक से रंगदारी मांगने वाला तीसरा आरोपी गिरफ्तार, जेल भेजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: चिकित्सक से रंगदारी मांगने वाला तीसरा आरोपी गिरफ्तार, जेल भेजा
विज्ञापन
ललितपुर। खुद को लारेंस बिश्नोई का शूटर बताकर चिकित्सक से फोन पर रंगदारी मांगने के मामले में पुलिस ने तीसरे आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उसे जेल भेज दिया है।
शहर के मोहल्ला गोविंद नगर क्लीनिक संचालित करने वाले चिकित्सक विनोद साहू को फोन कर लारेंस बिश्नोई का शूटर बताकर बदमाशों ने फोन पर 20 लाख रुपये की रंगदारी मांगी गई थी। पुलिस ने इस मामले में सोमवार को राजघाट के पास वन क्षेत्र में मुठभेड़ के बाद दो बदमाश दिनेश साहू और शिवम परिहार को गिरफ्तार कर लिया था। मुठभेड़ में पुलिस की ओर से की गई जवाबी फायरिंग में दोनों बदमाशों के पैरों में गोली लग गई थी और वह घायल हो गए थे। मामले के तीसरे आरोपी की तलाश में पुलिस टीमें लग गई थी। मंगलवार को कोतवाली पुलिस ने इस मामले के तीसरे आरोपी अनिल साहू पुत्र हरीराम साहू निवासी गोविंद नगर को मुखबिर की सूचना पर राजघाट गांव से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में अनिल ने बताया कि वह शिवम परिहार का मित्र है। वह कोई कामकाज नहीं करता है। उसे रुपयों की जरूरत थी। इस कारण उसने दिनेश और शिवम के साथ मिलकर चिकित्सक से 20 लाख रुपये की रंगदारी मांगी थी। पुलिस ने तीसरे आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद न्यायालय में पेश किया और जेल भेज दिया। आरोपी को गिरफ्तार करने वाली टीम में कोतवाली प्रभारी निरीक्षक रमेश चंद्र मिश्रा, एसओजी प्रभारी राहुल राठौर व उनकी टीम सहित सर्विलांस टीम शामिल रही।
-- -- --
घटना में अन्य लोगों की भूमिका तलाश रही पुलिस
पुलिस अधीक्षक मोहम्मद मुश्ताक ने बताया कि इस मामले में पुलिस गहनता से जांच कर रही है। पुलिस इसकी भी जानकारी जुटाएगी कि आरोपियों ने फिरौती मांगने के लिए प्रयुक्त की गई सिम को कहां से खरीदा है। प्रारंभिक जांच पड़ताल में सामने आया है कि आरोपियों द्वारा इस्तेमाल की गई सिम किसी और के नाम की थी। एसपी ने यह भी बताया कि पुलिस अब ऐसे सिम बेचने वालों के खिलाफ जांच पड़ताल कर रही है, जो कि आम लोगाें के सिम खरीदने के दौरान दिए जाने वाले कागजातों का प्रयोग कर सिम बेच रहे हैं। ऐसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
-- -- -- -
मुठभेड़ में घायल बदमाशों की सुरक्षा व्यवस्था कड़ी
पुलिस मुठभेड़ में घायल हुए फिरौती मांगने वाले दोनों बदमाश जिला अस्पताल में भर्ती हैं। यहां पर पुलिस की कड़ी सुरक्षा व्यवस्था है।