{"_id":"605263098ebc3e5921586feb","slug":"theft-in-eight-houses-in-one-night-lalitpur-news-jhs1911102125","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक रात में एक साथ आठ घरों में लाखों की चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक रात में एक साथ आठ घरों में लाखों की चोरी
विज्ञापन
theft in eight houses in one night
- फोटो : LALITPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बार / पुलवारा (ललितपुर)। थाना बार क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पुलवारा में मंगलवार की रात को आठ घरों के ताले चटकाकर चोर लाखों रुपये के जेवरात और नकदी चोरी कर ले गए। बुधवार को जानकारी मिलने पर थाना बार पुलिस ने मौके का मुआयना किया और लोगों की तहरीर पर अज्ञात चोरों के खिलाफ चोरी का मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
बार थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पुलवारा में चोरों ने एक ही रात में आठ घरों में घुसकर लाखों रुपये के आभूषण एवं नकदी पर हाथ साफ कर दिया। ग्राम पुलवारा निवासी जण्डैल सिंह पुत्र शेर सिंह ने थाना बार पुलिस को तहरीर देकर बताया कि बीते मंगलवार की रात को वह अपने घर के कमरे में सो रहा था। रात को करीब दो बजे चोर उसके घर में घुसकर कमरे का ताला तोड़कर उसमें रखे सोने-चांदी के जेवरात व नकदी रुपये चोरी कर लिए। उसी रात को गांव के ही कमल सिंह बुंदेला पुत्र हरदेव सिंह के घर में घुसकर चोर कमरे का ताला तोड़कर सोने के दो हार, दो मंगलसूत्र, अंगूठी समेत करीब 20 हजार रुपये चोरी कर लिए। इसी प्रकार जंडैल सिंह बुंदेला पुत्र शेर सिंह के घर से भी चोरों ने दो सोने के हार, एक मंगलसूत्र, पांच अंगूठी, झुमकी एवं एक किलो चांदी समेत करीब 60 हजार रुपये चुरा लिए। वहीं नाथूराम पुत्र गोरेलाल विश्वकर्मा के घर से भी सोने के आभूषण समेत करीब 35 हजार रुपये नकद, बाबूलाल पुत्र भगोले विश्वकर्मा के घर से सोने एवं चांदी के आभूषण समेत करीब 10 हजार रुपये चुरा ले गए। बाबूलाल के भाई ओमप्रकाश के घर से भी करीब 10 हजार रुपये एवं अन्य कीमती सामान चुरा लिया। गांव के ही शिवदयाल पुत्र हलका कुशवाहा, रमेश पुत्र गोरेलाल कुशवाहा एवं रामू पुत्र रमेश कुशवाहा के घरों में भी चोरों ने नकदी एवं जेवरात चोरी कर लिए।
ग्रामीण ने शोर मचाकर लोगों को जगाया लेकिन भाग निकले चोर
रात में तीन बज चोर अन्य किसी घर को निशाना बनाने की फिराक में थे कि तभी अपने घर के बाहर सो रहे एक ग्रामीण द्वारा उन्हें देख लिया और ग्रामीण ने शोर मचाकर मोहल्ले के अन्य लोगों को जगाकर उन्हें पकड़ने का प्रयास किया। लेकिन चोर ग्रामीणों को चकमा देकर भागने में सफल हो गए। पीड़ितों द्वारा बार थाने में प्रार्थना पत्र देकर चोरी की घटना की जानकारी दी।
विज्ञापन
सभी पीड़ित किसानी और मजदूरी करते हैं
जिन लोगों के यहां चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया, उनमें से सभी लोग किसानी एवं दैनिक मजदूरी कर अपने घर का भरण पोषण करते हैं। एक ही रात में आठ घरों में चोरी की घटना घटित होने से पूरे गांव में लोगों में भय का माहौल बना हुआ है। चोरी की जानकारी मिलने पर थानाध्यक्ष अंजनी कुमार सिंह ने पुलिस बल के साथ पीड़ित गृहस्वामियों से चोरी के संबंध में जानकारी जुटाई और बारीकी से मौका मुआयना किया। उक्त मामले में थाना बार पुलिस ने तहरीर के आधार पर चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

theft in eight houses in one night- फोटो : LALITPUR