{"_id":"6807e1329819086297092fcc","slug":"the-ward-is-full-treatment-is-being-done-by-putting-a-bed-in-the-gallery-lalitpur-news-c-131-1-ltp1004-133772-2025-04-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: वार्ड फुल, गैलरी में पलंग डालकर किया जा रहा इलाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: वार्ड फुल, गैलरी में पलंग डालकर किया जा रहा इलाज
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। भीषण गर्मी के साथ चल रही गर्म हवाओं के चलते उल्दी, दस्त व बुखार के मरीजों की संख्या बढ़ गई है। ओपीडी में उल्टी, दस्त व बुखार के 30 फीसदी मरीज बढ़ गए हैं। प्रतिदिन लगभग 30 मरीज भर्ती हो रहे हैं। स्थिति यह है कि पलंग तक कम पड़ गए हैं। गैलरी में पलंग डालकर मरीजों का उपचार किया जा रहा है।
मेडिकल कॉलेज में चार वार्ड संचालित हो रहे हैं, इनमें 160 बेड है। इन्हीं में 10 बेड का बुजुर्ग वार्ड भी है। भीषण गर्मी के चलते मरीजों की संख्या बढ़ने से वार्ड फुल हो गए हैं। चिकित्सकों का कहना है कि बुखार के साथ ही उल्टी, दस्त के रोगियों की संख्या बढ़ी है। पहले जहां फिजिशियन की ओपीडी में 10-12 मरीज आते थे, वहीं अब यह संख्या 40 से 45 तक पहुंच रही है। पांच से 10 मरीजों को भर्ती किया जा रहा है।
वहीं, इमरजेंसी वार्ड से प्रतिदिन 15 से 20 मरीजों को भर्ती किया जा रहा है। वार्ड में पलंग कम पड़ने से महिला एवं बच्चा वार्ड, सर्जिकल वार्ड, पुरुष वार्ड और कंबाइंड एवं जनरल वार्ड में गैलरी में पलंग डाले गए हैं। चिकित्सकों का कहना है कि मरीजों को लंबे समय तक भर्ती करने की जरूरत नहीं पड़ रही है। पांच से छह घंटे तक एक-दो बोतल ग्लूकोज चढ़ाने के बाद डिस्चार्ज किया जा रहा है।
विज्ञापन
-- -
बढ़ाए गए 40 बेड : भर्ती होने वाले मरीजों की संख्या बढ़ने से पलंग कम पड़ रहे थे। ऐसे में प्रत्येक वार्ड की गैलरी में 40 अतिरिक्त पलंग डलवा दिए गए हैं।
-- -
गर्मी के कारण उल्टी, दस्त और बुखार के मरीज बढ़ रहे हैं। पलंग की कमी न हो, इसके लिए इसकी संख्या बढ़ा दी गई है। गैलरी में कूलर लगवाकर पलंग बिछाए गए हैं।
- विशाल जैन, सहायक आचार्य, मीडिया प्रभारी, मेडिकल कॉलेज