{"_id":"67e45505906bbc07b30fbdfd","slug":"the-valve-of-the-footwall-of-govind-sagar-dam-is-faulty-water-supply-will-be-disrupted-today-lalitpur-news-c-131-1-ltp1004-132182-2025-03-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: गोविंद सागर बांध के फुटवाल का वाल्व खराब, आज बाधित रहेगी जलापूर्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: गोविंद सागर बांध के फुटवाल का वाल्व खराब, आज बाधित रहेगी जलापूर्ति
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। गर्मी के मौसम की शुरुआत होते ही जल संस्थान हांफने लगा है। डोड़ाघाट स्थित पंप हाउस की मोटर ठीक ही हुई थी कि अब गोविंद सागर बांध में फुटवाल का वाल्व खराब हो गया है। इससे ट्रीटमेंट प्लांट में दिनभर पानी नहीं आया। आज बृहस्पतिवार को दोनों जाेन में पेयजल आपूर्ति बाधित रहेगी। इससे 14,000 परिवार प्रभावित होंगे।
डोड़ाघाट स्थित पंप हाउस की मोटर बीते दिनों खराब हो गई थी। मंगलवार से बुधवार दोपहर तक इसकी मरम्मत के बाद यह ठीक ही हुई थी कि गोविंद सागर बांध में जल संस्थान के साइफन की फुटवाल का वाल्व खराब हो गया। इस कारण बांध से कच्चे पानी का उठान बंद हो गया। फिल्टरों में पानी न आने से सीडब्ल्यूआर में शुद्ध जल का स्टॉक नहीं हो पा रहा है।
फुटवाल का वाल्व खराब होने पर जल संस्थान की टीम गोविंद सागर बांध पहुंची। फुटवाल खोलकर बाहर निकाला गया। इसकी मरम्मत की गई। वाल्व भी डाला जा रहा है। मरम्मत कार्य देर शाम तक चलता रहा। लेकिन, बृहस्पतिवार को शहर में पानी की सप्लाई बाधित रहेगी। विभागीय अधिकारियों का कहना है कि मरम्मत का कार्य तेजी से चल रहा है। देर शाम तक इसे पूर्ण कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
-- -
गोविंद सागर बांध में फुटवाल का वाल्व खराब हो गया है। इसकी मरम्मत कर वाल्व को बदला जा रहा है। जल्द ही आपूर्ति सुचारु की जाएगी।
- शिवराज सिंह, अधिशासी अभियंता, जल संस्थान